Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

TMC नेता कुणाल घोष की कार पर हमले से आगबबूला ममता बनर्जी, कहा- विपक्ष का गला क्यों घोंट रहे हैं, पुलिस को वर्दी उतार BJP का झंडा उठा लेना चाहिए

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

TMC नेता कुणाल घोष की कार पर हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बीजेपी और बंगाल की पुलिस पर गंभीर आरोप लगा…

TMC नेता कुणाल घोष की कार पर हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बीजेपी और बंगाल की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि विपक्ष का गला घोंटा जा रहा है

भारत

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक कुणाल घोष की कार पर भीड़ ने हमला कर दिया। घोष पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की श्रीरामपुर में होने वाली रैली में शामिल होने जा रहे थे। उत्तरपाड़ा में भीड़ ने कुणाल घोष की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और फिर अंडे-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हमले में कार का पिछला शीशा टूट गया। हमले के समय कुणाल कार की आगे की सीट पर बैठे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। अब पूरे विवाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है

कुणाल घोष की कार पर उसम वक्त हमला हुआ जब वो पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने श्रीरामपुर जा रहे थे। उत्तरपाड़ा के शोखेर बाजार इलाके में भीड़ ने उनके कार को रोक लिया और कार पर अंडे और पत्थर फेंकने लगे। कुछ देर तक स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। घटना के बाद कुणाल घोष को रास्ते से ही कोलकाता लौटना पड़ा। अब घटना पर पूर्व सीएम ममता बनर्जी का गुस्सा फूटा है। उन्होंने बीजेपी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं

मुझे नजरबंद कर दिया गया है-ममता बनर्जी

बंगाल में कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “हमने आज की बैठक के लिए 15 दिन पहले ही कोर्ट से इजाजत ले ली थी। वे मुझे घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। भाजपा के गुंडों ने सड़कें ब्लॉक कर दी हैं। पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है, और वे इसमें मदद कर रहे हैं। TMC नेता कुणाल घोष की कार में तोड़-फोड़ की गई। उन पर हमला हुआ।”

BJP विपक्ष का गला क्यों घोंट रही है-ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने आगे कहा, “आप ही बताइए, क्या यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है? अगर आपको सच में जनता का जनादेश मिला है, तो आप विपक्ष का गला क्यों घोंट रहे हैं? पुलिस को अपनी वर्दी उतारकर भाजपा का झंडा उठा लेना चाहिए। जनता के मन में पुलिस के एक सम्मान होता है। मगर बीजेपी के शासन में सब खत्म हो गया है। BJP किसी भी तरह TMC की रैली को रोकने की कोशिश कर रही है। “

अपने ऊपर हुए हमले पर कुणाल घोष ने क्या कहा

वहीं, अपने ऊपर हुए हमले पर कुणाल घोष ने कहा, बंगाल में ‘जंगलराज’ चल रहा है। मेरी कार पर अंडे और पत्थर फेंके गए। सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और उनकी हत्या की कोशिश की गई। घोष ने कहा कि वे वो लालबाजार या भवानी भवन जाकर पूरे मामले पर शिकायत दर्ज कराएंगे

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *