Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

यूपी में बारिश ने मचाई तबाही! अब तक 10 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त; आज जमकर बरसेंगे बदरा

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते कई जिलों में हालात बहुत खराब हो गया है. राज्य में भारी ब…

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते कई जिलों में हालात बहुत खराब हो गया है. राज्य में भारी बारिश के चलते अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. खेतों में खड़ी धान और मक्का की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी के अलग-अलग जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और भारी बारिश से 100 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. जिससे कई इलाकों में अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में सामान्य से 19 गुना अधिक बारिश दर्ज की गई है. जिससे ग्रामीण इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, इस दौरान चार जानवरों की भी मौत की खबर है. यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह तक 125.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. जबकि फर्रुखाबाद और कानपुर नगर में हालात बहुत गंभीर हो गए, क्योंकि फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना और कानपुर नगर में 160 गुना अधिक बारिश दर्ज की गई. वहीं, कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई में सामान्य से 130 गुना ज्यादा बारिश हुई है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी रविवार को भी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. विभाग ने भारी बारिश के लिए उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन (कम दबाव का क्षेत्र) को जिम्मेदार बताया है. मौसम विभाग की मानें तो यह डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है जो कल सुबह प्रयागराज से लगभग 230 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था. हालांकि, अगले 12 घंटों में यह धीरे-धीरे कमजोर होकर एक ‘वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया’ में बदल गया

हालांकि, अभी भी राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग की मानें तो आज मध्य तराई इलाके में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य और तराई उत्तर प्रदेश के कुछ जल-ग्रहण क्षेत्रों (ड्रेनेज बेसिन) में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का हल्का से मध्यम खतरा हो सकता है

वहीं राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के हालातों पर सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार नजर रखे हुए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि सीएम योगी ने अधिकारियों को राज्य भर में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे भारी बारिश के कारण जान-माल और घरों के नुकसान के लिए तुरंत मुआवजा सुनिश्चित करें, साथ ही फसलों के नुकसान का तुरंत आकलन करें और किसानों को समय पर मुआवजा दें

सीएमओ ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों और घर गिरने से बेघर हुए लोगों को बाढ़ राहत और आश्रय केंद्रों में पहुंचाने का निर्देश दिया है. साथ ही, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि वे फील्ड में रहें, प्रभावित परिवारों से बातचीत करें और बिना किसी देरी के हर संभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *