Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

‘शादियों में वेटर्स बनते हैं’, मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में नहीं शामिल हुए बडे स्टार, भड़के रजा मुराद

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Raza Murad Slams Bollywood Stars: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का 24 सितंबर को 56 साल की उम्र में निधन हो गया था. वे फेफड़ों के केंसर जूझ…

Raza Murad Slams Bollywood Stars: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का 24 सितंबर को 56 साल की उम्र में निधन हो गया था. वे फेफड़ों के केंसर जूझ रहे थे. उनका अंतिम संस्कार 25 सितंबर को मुंबई में जुमे की नमाज के बाद किया गया. इस मौके पर बॉलीवुड से जुड़े उनके कुछ को-एक्टर शामिल जरूर हुए. लेकिन इस दौरान कोई बड़ा स्टार नहीं दिखाई दिया. एक्टर रजा मुराद (Raza Murad) मुश्ताक के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के बड़े सितारों की गैर-मौजूदगी को लेकर भड़क गए हैं. उन्होंने बॉलीवुड के बड़े स्टार पर ताना कसते हुए कहा कि ये लोग बिजनेसमैन के बेटे की शादी में वेटर्स बन जाते हैं लेकिन कुछ लम्हें के लिए मुश्ताक खान को आखिरी सलाम नहीं देने आ सकते. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक बात याद रखिए, यह शौहरत, ये दौलत और इज्जत हमेशा नहीं रहती. शौहरत की बुलंदी भी एक पल का तमाशा है, जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है. ये बात याद रखना

सोशल मीडिया पर रजा मुराद ने वीडियो शेयर कहा कि मुश्ताक खान के जनाजे में कोई बड़ा स्टार नजर नहीं आया. ये बात बहुत अफसोसनाक है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का ऐसा कोई बड़ा स्टार नहीं है जिनके साथ उन्होंने काम नहीं किया था. उन्होंने इस इंडस्ट्री को अपनी जिंदगी के 50 साल दिए लेकिन उनके लिए 50 मिनट नहीं हैं. उन्होंने किसी स्टार का नाम लिए बिना कहा कि ये बिजनेसमैन के बेटे की शादियों वेटर्स की तरह खाना सर्व करते हैं और नेताओं के सामने भीखी बिल्ली बन जाते हैं. उन्होंने कहा, दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं कि मुश्ताक खान आज हमारे बीच नहीं है. कल उनका अंतिम सस्कार किया गया है. उन्हें दफन किया गया. लेकिन अफसोसनाक बात यह है कि ऐसे मौके पर कोई भी स्टार अपना आखिरी सलाम पेश करने नहीं आया.जबकि मुश्ताक खान के कई को-एक्टर आए. लेकिन कोई बड़ा चेहरा नहीं आया

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर किसी बिजनेसमैन के बेटे की शादी होती तो ये सारे ना सिर्फ वहां शिरकत करते है बल्कि वेटर्स की तरह वहां लोगों को ये स्टार खाना भी सर्व करते. जब कोई पॉलिटिकल पार्टी अपना डंडा दिखाती है, ये लोग वहां पर भीखी बिल्ली की तरह पहुंच जाते हैं. लेकिन उस शख्स के जनाजे पर इन लोगों ने शिकरत नहीं की. जिसने अपने 50 साल इस फिल्म इंडस्ट्री को दिए. अपनी पूरी जिंदगी दे दी. आप उसके लिए 50 मिनट भी नहीं निकाल पाए

उन्होंने आगे कहा कि लोगों की अच्छाई काम आती है, कुछ और चीज काम नहीं आती है. मुश्ताक खान अपने बलबूते पर बहुत बड़ा नाम बने और उन्होंने किसी की दलाली नही की. उन्हें अपनी जिंदगी में कभी किसी की जरुरत नहीं पड़ी और ना ही जिंदगी के बाद आपकी जरूरत पड़ेगी. उन्होंने कहा, ‘ये मत भूलिए की आज जो आपका चमकदार चेहरा है, कल ये मुरझा जाएगा कल ये अंधेरे में डूब जाएगा. अगर कोई चीज आपके काम आएगी तो वो आपके अच्छा व्यवहार, आपका अमाल है. ये सब चीजें ही काम आएंगी और कुछ काम नहीं आएगा. मुश्ताक खान अपने बलबूते पर बहुत बड़ा नाम बने. ना उन्होंने कभी किसी की दलाली की ना किसी कभी चमचागिरी की. वो सिर्फ अपने काम के बलबूते पर ही यहां तक पहुंचे थे

रजा मुराद ने आगे कहा, ‘उन्हें ना कभी अपनी जिंदगी में आपकी जरूरत पड़ी और ना ही जिंदगी के बाद भी आपकी जरूरत पड़ेगी. लेकिन हम सबको यह अफसोस जरूर रहेगा कि ऐसा कोई स्टार नहीं है जिसके साथ मुश्ताक खान ने काम ना किया हो और वो चंद लम्हें निकालकर उन्हें आखिरी सलाम करने नहीं आए. एक बात याद रखिए, यह शौहरत, ये दौलत और इज्जत हमेशा नहीं रहती. शौहरत की बुलंदी भी एक पल का तमाशा है, जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है. ये बात याद रखना.’

View this post on Instagram

A post shared by Raza Murad (@razamurad1950)

मुश्ताक खान के जनाजे में उनकी फैमिली मेंबर्स के अलावा बॉलीवुड और टेवी से जुड़े उनके कई करीबी साथी और को-स्टार्स शामिल हुए थे. मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में हुए उनके अंतिम संस्कार में राजपाल यादव, रजत बेदी, अली खान, संजय मिश्रा, मनीष वधवा, शहबाज खान, अन्नू कपूर, सुलभा आर्या, शरद मल्होत्रा, अहसान कुरैशी, अनीस बज्मी और जैद दरबार जैसी हस्तियां दिवंगत एक्टर को अंतिम विदाई देने पहुंची थीं. हालांकि, मुश्ताक खान के जनाजे में फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी बहुत बड़ा ए-लिस्ट स्टार नजर नहीं आया, जिसको लेकर मुश्ताक खान के करीबी दोस्त और सीनियर एक्टर रजा मुराद ने गहरा दुख जताया

जानकारी के मुताबिक, मुश्ताक खान को अपनी कैंसर की बीमारी के बारे में पांच साल पहले पता चला था और वे इससे बाद में ठीक भी हो गए थे. लेकिन निधन से आठ पहले उनकी कैंसर की बीमारी फिर लौट आई थी. जिसके चलते उन्हें मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उनका यह कैंसर का आखिरी स्टेज था. जिससे लड़ते-लड़ते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन के बाद इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शौक की लहर दौड़ गई थी

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *