Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

सिंगापुर के विदेश मंत्री ने एआई को लेकर दी चेतावनी, जोखिम पर बातचीत शुरू करने की अपील की

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र, 27 सितंबर (आईएएनएस)। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जोखिमों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में एक अंतर…

संयुक्त राष्ट्र, 27 सितंबर (आईएएनएस)। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जोखिमों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर बातचीत शुरू करने की अपील की है

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारें जहां एआई से आर्थिक फायदे लेना चाहती हैं, वहीं ऑटोमेटिक सिस्टम से गंभीर खतरे भी पैदा हो रहे हैं

एशिया सोसायटी में एक चर्चा के दौरान विवियन बालाकृष्णन ने कहा कि एआई से जुड़े जोखिम तीन बड़े क्षेत्रों में हैं। पहला, एआई एजेंट्स पर नियंत्रण खोना, दूसरा, गलत इरादे वाले लोगों द्वारा इसका खतरनाक इस्तेमाल और तीसरा, जनता के भरोसे और राजनीतिक बहस को नुकसान पहुंचना

उन्होंने कहा, मैं निराशावादी नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि जोखिम बहुत ज्यादा हैं। सिंगापुर के विदेश मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या एआई बनाने वाले लोग भी इस पर पूरा नियंत्रण का दावा कर सकते हैं। कोई भी अगर आपको कहे, चाहे वह एआई का निर्माता ही क्यों न हो, कि उसके पास किल स्विच पर पूरा नियंत्रण है, तो वह आपको धोखा दे रहा है। नियंत्रण खोना एक बहुत ही वास्तविक खतरा है

उन्होंने चेतावनी दी कि एआई से गलत तत्वों के लिए जैविक या रासायनिक हथियार बनाना आसान हो सकता है। एक और खतरा यह है कि अब भरोसेमंद लगने वाली तस्वीरें और वीडियो आसानी से बनाए जा सकते हैं, जिससे लोगों को यह समझना मुश्किल हो जाता है कि जो वे देख-सुन रहे हैं, वह सच है या नहीं

हालांकि, विवियन बालाकृष्णन ने कहा कि समाधान यह है कि तकनीक को आगे बढ़ने दिया जाए, लेकिन साथ ही सुरक्षा उपाय भी बनाए जाएं

उन्होंने एआई के विकास की तुलना तेज कार चलाने से की और कहा कि ताकतवर इंजन के लिए ब्रेक, सीट बेल्ट और सड़क के नियमों की जरूरत होती है

विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एक ऐसा मंच है जहां अलग-अलग आकार और तकनीकी क्षमता वाले देश एक साथ भाग ले सकते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या हमें एआई पर यूएन समझौते की जरूरत है

उन्होंने समुद्र के कानून और जलवायु परिवर्तन पर हुए अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उदाहरण दिया और कहा कि ये समझौते मुश्किल थे, लेकिन जरूरी थे

विवियन बालाकृष्णन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एआई पर चर्चा का स्वागत किया, हालांकि उन्होंने माना कि इस बातचीत से निकलने वाले सुरक्षा नियम अभी कमजोर हैं

उन्होंने अमेरिका और चीन को एक ही तकनीकी बुनियाद पर काम करने वाले प्रतिस्पर्धी बताया और अनुमान लगाया कि फ्रंटियर एआई मॉडल में अमेरिका को शायद छह महीने की बढ़त हासिल है, लेकिन चीन भी इस नए तकनीकी युग के अवसरों को हासिल करने के लिए दृढ़ है। उनका रिश्ता दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए गहरे परिणाम वाला होगा

सिंगापुर और उसके पड़ोसियों के लिए प्राथमिकता तकनीक तक पहुंच, सप्लाई चेन को खुला रखना और एआई को अर्थव्यवस्था में इस्तेमाल करना है। विवियन बालाकृष्णन ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया फ्रंटियर मॉडल बनाने में दोनों महाशक्तियों से मुकाबला नहीं कर पाएगा, लेकिन सार्वजनिक सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में एआई को लागू करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। इसके लिए शिक्षा में बदलाव और काम के बदलते स्वरूप के साथ लगातार ट्रेनिंग जरूरी होगी

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *