Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स का शानदार शतक, कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट, वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 296 रनों का लक्ष्य

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस…

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स, जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. हालांकि, बीच में लगातार विकेट गिरने के बाद रनों की गति जरूर रुकी थी, लेकिन फिर 40 ओवरों के बाद आमिर जंगू ने बेहतरीन अर्धशतक लगाकर वेस्टइंडीज के स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया. वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया, जबकि भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए

भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी का आगाज जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने किया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से भारतीय गेंदबाजों को रिमांड पर लिया और चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी. इन दोनों बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. कैंपबेल और ग्रीव्स ने पहले विकेट के लिए 19.2 ओवरों में ही 135 रनों की शानदार साझेदारी कर दी, जिसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल को फिर कुलदीप यादव के पास विकेट के लिए जाना पड़ा

2009 – Chris Gayle and Runako Morton 2026 – Justin Greaves and John CampbellFor the first time since 2009, both the openers from West Indies have gone past fifty in an ODI vs India. pic.twitter.com/H8ai8uP8EL

कुलदीप यादव 20वां ओवर लेकर आए और ओवर की दूसरी ही गेंद पर कैंपबेल और ग्रीव्स की इस साझेदारी को तोड़ दिया. उन्होंने जॉन कैंपबेल को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया को राहत की सांस दिलाई. कैंपबेल 60 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेलकर आउट हुए और इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले

इसके बाद वेस्टइंडीज को 176 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका केसी कार्टी के रूप में लगा. प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पवेलियन भेजा. केसी कार्टी 31 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए. फिर शाई होप भी कुछ खास नहीं कर सके और कुलदीप यादव का शिकार बने. शाई होप ने 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए. हालांकि दूसरे छोर को जस्टिन ग्रीव्स ने संभाले रखा था और शतक के करीब पहुंच गए थे

इसके बाद एक बार फिर कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए और 36वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रनों की गति पर रोक लगा दी. ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप ने शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स को LBW आउट कर पवेलियन भेजा. जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे. इसके बाद अगली ही गेंद पर ज्वेल एंड्रयू को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. एंड्रयू खाता भी नहीं खोल पाए

Crucial breakthroughs served with a touch of magic ✨🎥 Watch how Kuldeep Yadav shifted the momentum for #TeamIndia 💙Updates ▶️ | @mflone_ | @imkuldeep18 pic.twitter.com/nAt1GOrcW2

इसके बाद रोस्टन चेज नंबर 7 पर आए और 32 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कृष्णा ने आउट किया. वहीं पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आमिर जंगू ने आखिरी तक टिके रहे और शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज के स्कोर को 295 रन के स्कोर पर पहुंचाया

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *