Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

IND vs WI 1st ODI: कोहली-गिल के तूफान में वेस्टइंडीज उड़ा, टीम इंडिया 8 विकेट से जीती, कुलदीप भी चमके

September 27, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

IND vs WI 1st ODI: रविवार को टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया, जिसे भारत ने आसानी से मैच को 8 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में विर…

IND vs WI 1st ODI: रविवार को टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया, जिसे भारत ने आसानी से मैच को 8 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में विराट और गिल के शानदार शतकीय पारी खेली

खेल समाचार

IND vs WI 1st ODI: रविवार, (27 सितंबर) को टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत के इस मैच को आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में किंग कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है

इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन का स्कोर खड़ा किया

वेस्टइंडीज के जवाब में टीम इंडिया ने 41.4 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान गिल ने 110 रन और किंग कोहली नाबाद 139 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली

कोहली-गिल के तूफान में वेस्टइंडीज उड़ा

वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदने का काम पहले कप्तान गिल ने और उसके बाद किंग कोहली ने शानदार तरीके से किए। गिल ने अपने वनडे करियर का 10वां शतक लगाते हुए इस मुकाबले में शानदार 110 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया

गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने शानदार 139 रनों की अद्भुत पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 8 विकेट से इस मैच को जीतने भूमिका निभाई। विराट ने इस दौरान 88 गेंदों का सामना करते हुए 139 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए

विराट कोहली ने पूरे किए 15000 वनडे रन

इससे पहले विराट कोहली ने वनडे करियर में 15000 वनडे रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ को 15 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट से सिर्फ आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही आगे हैं

वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 59 रन बनाते ही विराट कोहली ने ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर के 19 साल पुरने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, सचिन ने 377वीं पारी में 15,000 रन पूरा किया था, जबकि विराट कोहली ने महज 303 पारियों में 15000 वनडे रन का आंकड़ा पार कर लिया है

कुलदीप की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज

पहले एक दिवसीय मुकाबले में एक समय लग रहा था कि वेस्टइंडीज 300 के पार जाएगा, लेकिन कुलदीप की फिरकी वेस्टइंडीज ऐसा फंसा की उसकी गाड़ी 295 रन पर ही रुक गई। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। कुलदीप ने शतकवीर जस्टिन ग्रीव्स को भी अपना शिकार बनाया

ये भी पढ़ें: IND vs WI ODI: विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, 15000 रन पूरे किए

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *