Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं…’मिस प्रिटी इंडिया’ निधि ने की खुदकुशी

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

पुलिस के मुताबिक 30 साल की निधि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 'मिस प्रिटी इंडिया' विनर रह चुकी हैं। निधि की मां लता तिवारी ने बताया- शनिवार रात करीब 8 बजे…

‘इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया…’, मिस प्रिटी इंडिया’ निधि तिवारी ने की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव, आखिरी पोस्ट में बयां किया था दर्द

पुलिस के मुताबिक 30 साल की निधि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ विनर रह चुकी हैं। निधि की मां लता तिवारी ने बताया- शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली में रहने वाले सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी

भारत

“इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को?” इन्हीं अल्फाजों के साथ आखरी सांस लेकर मध्य प्रदेश के सिंगरौली की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने दुनिया छोड़ दी। निधि तिवारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर पर फंदे से लटकता हुआ मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि निधि ने खुदकुशी की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस के मुताबिक 30 साल की निधि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ विनर रह चुकी हैं। निधि की मां लता तिवारी ने बताया- शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली में रहने वाले सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी। इसके बाद निधि ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की। फिर खुद को कमरे में बंद कर लिया। रात 9 से 10 बजे के बीच घरवालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। निधि ने खाना खाने से इनकार कर दिया और उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद घरवाले भी सोने चले गए

घरवालों ने बताया- रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा, तो निधि का शव फंदे पर लटका था

फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स

30 साल की निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित चेहरा थी। फेसबुक पर उसके करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। वह स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करती थी और कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में खिताब भी अपने नाम कर चुकी थी

मां और बहन के साथ रहती थी निधि तिवारी

सिंगरौली में वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। निधि के पिता अशोक तिवारी परिवार से अलग रहते हैं

ब्यूटी क्विन थी निधि

निधि की सिंगरौली में अलग पहचान थी। उसे लोग ब्यूटी क्विन भी कहते थे। बड़े और हाइप्रोफाइल इवेंट में जाती थी। 2024 में वह मिस प्रिटी इंडिया का खिताब जीत चुकी है। करीबी लोग बताते हैं कि वह फिल्म में भी काम करना चाहती थी

झारस जब बाल सैया जी… पर आखिरी रील

वहीं, निधि तिवारी के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आखिरी रील भोजपुरी गाने पर है। वह झारस जब बाल सैया जी… गाने पर रील बनाई है। इसे हजारों लोगों ने देखा है

पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल से हो रही पड़ताल

घटना की सूचना मिलने पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। फोन कॉल रिकॉर्ड्स और बातचीत के आधार पर आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *