Skip to content
October 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

अमेरिका चीन को हथियार क्यों नहीं बेचता?

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

चीन में थ्येन-अन-मन चौक पर लोकतंत्र समर्थक युवाओं के प्रदर्शन के ख़िलाफ़ दमन के बाद अमेरिका ने उसे हथियार निर्यात करने पर पाबंदी लगा दी थी. बाद इस पाबंदी ने क़…

चीन में अमेरिका के राजदूत डेविड पर्ड्यू ने दावा किया है कि पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को हथियार बेचने की पेशकश की थी

डेविड पर्ड्यू ने रविवार को फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में बताया कि पिछले सप्ताह ट्रंप ने अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग से बातचीत के दौरान कहा था कि उनका देश दुनिया में कई देशों को हथियार बेचता है. क्या चीन अमेरिका से कुछ हथियार खरीदना चाहेगा

हालांकि पर्ड्यू के इस इंटरव्यू के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि चीन को हथियार बेचने का अमेरिका की कोई योजना नहीं है

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी क़ानून में चीन को हथियार बेचने पर पाबंदी है. उसे हथियार बेचने की कोई योजना नहीं है

हथियार बेचने की पेशकश का ताइवान कनेक्शन

पर्ड्यू के इस इंटरव्यू के बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है कि अमेरिका जिस ताइवान को आत्मरक्षा के लिए हथियार मुहैया कराने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य है उसके साथ 14 अरब डॉलर के हथियार सौदे को रोके हुए है

लेकिन अमेरिका चीन को हथियार बेचने की पेशकश कर रहा है जिसे वो अपने क़ानून के मुताबिक़ हथियार नहीं दे सकता. हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने इससे इनकार किया है

चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे चीन में मिलाने की बात करता है. अमेरिका की ओर से ताइवान को हथियार मुहैया करने का मुद्दा चीन को खटकता रहा है. चीन ने इस पर कई बार अपनी आपत्ति दर्ज कराई है

जून 2025 में चीन ने ताइवान को चेतावनी दी थी कि अमेरिका पर निर्भर रहकर या सैन्य तरीकों के जरिए स्वतंत्रता हासिल करने की कोशिश करना “एक बंद गली में जाने जैसा” है

उज्जैन में 650 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के ख़िलाफ़ याचिका हाई कोर्ट में ख़ारिज

एशियन गेम्स : महिलाओं की रिले रेस में भारत ने जीता गोल्ड

कम उम्र में भी हो सकता है हार्ट अटैक, 40 से पहले किन बातों पर ध्यान देना ज़रूरी

ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

समाप्त

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

एपिसोड

समाप्त

समचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक दिसंबर में ट्रंप ने ताइवान को 11.1 अरब डॉलर के हथियार बेचने की मंजूरी दी थी. लेकिन 14 अरब के हथियार सौदे पर फ़ैसले को रोक रखा है

ट्रंप ने इसे ‘चीन से सौदेबाजी करने का अहम दांव’ बताया था

ब्रिटिश अख़बार गार्डियन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से लिखा कि अमेरिका लंबे समय से इस सवाल पर रणनीतिक अस्पष्टता की नीति अपनाता रहा है कि चीन के हमले की स्थिति में वह ताइवान की रक्षा करेगा या नहीं

लेकिन दशकों पुराने ‘ताइवान रिलेशंस एक्ट’ के तहत अमेरिका को ताइवान को अपनी रक्षा के लिए पर्याप्त सैन्य उपकरण उपलब्ध कराने होते हैं

पिछले सप्ताह वॉशिंगटन में ट्रंप के साथ बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने ट्रंप से “ताइवान की स्वतंत्रता” का विरोध करने का आग्रह किया था

पर्ड्यू के इंटरव्यू से पहले ताइवान के उप विदेश मंत्री चेन मिंग-ची ने चीन से पैदा होने वाले गंभीर सैन्य ख़तरे की बात कही थी

उन्होंने ताइपे में पत्रकारों से कहा था, “ताइवान स्ट्रेट में हालात गंभीर हैं. चीन की अर्थव्यवस्था भले ही कमज़ोर हो रही हो, लेकिन वह अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार अधिक संसाधन लगा रहा है. ऐसे माहौल में अमेरिका हमारी रक्षा ज़रूरतों को अच्छी तरह समझता है.”

चीन के साथ ईरान का ये दांव, क्या अमेरिका के शिकंजे से उसे आज़ाद करा देगा?27 सितंबर 2026

अमेरिका जाकर भी शी जिनपिंग यूएन महासभा नहीं गए, क्या है इसके पीछे की रणनीति?26 सितंबर 2026

चीन और पाकिस्तान के बीच हुआ नया सीमा समझौता भारत ने क्यों ख़ारिज किया?21 सितंबर 2026

समाप्त

चीन को हथियार बेचने पर पाबंदी से जुड़ा क़ानून क्या है

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश ने जून 1989 में चीन के थियानमेन चौक पर लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ चीन की सरकार की हिंसक कार्रवाई के बाद उसे हथियारों और मिलिट्री साजो-सामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था

इसके बाद अमेरिकी कांग्रेस ने फरवरी 1990 में पीएल 101-246 की धारा 902 के जरिये इन प्रतिबंधों को स्थायी रूप से क़ानून में शामिल कर दिया और उनका दायरा बढ़ा दिया

इस क़ानून के तहत चीन को यूएस म्यूनिशन लिस्ट में शामिल रक्षा संबंधी सामान और रक्षा सेवाओं के निर्यात के लिए लाइसेंस जारी करना रोक दिया गया है

इसके अलावा, अपराध नियंत्रण से जुड़े उपकरणों और कुछ उपग्रहों पर भी यह प्रतिबंध लागू है

चीन के सैन्य तैनाती के नियम बदलने को क्यों युद्ध की तैयारी से जोड़ा जा रहा है20 सितंबर 2026

पुतिन और शी जिनपिंग जैसे नेता ब्रिक्स में आए ज़रूर, लेकिन भारत को क्या हुआ हासिल? 13 सितंबर 2026

माओत्से तुंग की मौत के 50 साल: फिर भी जेन ज़ी में क्यों है उनका आकर्षण?11 सितंबर 2026

समाप्त

अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा हथियार विक्रेता

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है. और यूरोप अमेरिकी हथियारों का सबसे बड़ा ग्राहक है

सीएनएन ने स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई ) के नए आंकड़ों का हवाला देकर कहा है कि 2020 से 2024 के बीच दुनिया के कुल हथियार निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 43 फ़ीसदी रही. यह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हथियार निर्यातक फ्रांस की हिस्सेदारी से चार गुना से भी ज्यादा है

एसआईपीआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक़, 2015 से 2019 के बीच वैश्विक हथियार निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 35 फ़ीसदी थी

सीएनएन ने लिखा कि रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि पिछले एक दशक में यूरोप अमेरिकी हथियारों पर लगातार ज्यादा निर्भर हुआ है

पिछले पांच वर्षों में (जिसमें 2022 में यूरोप की सीमा पर रूस का यूक्रेन पर हमला भी शामिल है) यूरोप के नेटो देशों की ओर से आयात किए गए हथियारों में लगभग दो-तिहाई अमेरिका में बने थे

2015 से 2019 के बीच यह हिस्सेदारी आधे से कुछ ज्यादा थी

एसआईपीआरआई के मुताबिक़, दो दशक में पहली बार अमेरिका के हथियारों के निर्यात का बड़ा हिस्सा यूरोपीय क्षेत्र में गया, न कि मध्य पूर्व में

रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने अमेरिका समेत कई देशों से बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण खरीदे हैं

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *