Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

मणिपुर में अब कुकी और नगा लोगों के बीच क्यों बढ़ा टकराव, दो दिनों में सात लोगों की हत्या

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

मणिपुर के कुछ इलाको में नगा और कुकी ज़ो जनजातियों के बीच संघर्ष चल रहा है इसमें हाल के दिनों में कई मौतें हो चुकी हैं. इस ख़बर में इन दोनों जनजातियों के बीच के…

मणिपुर में 21 सितंबर को 17 साल के एनके विफ़ेनबो खाने-पीने का सामान खरीदने तामेई शहर की तरफ़ जा रहे थे

लेकिन रास्ते में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. 11वीं क्लास में पढ़ने वाले विफ़ेनबो मणिपुर के तमेंगलोंग जिले के अपर न्कोउ गाँव के रहने वाले थे

इस घटना से पूरी तरह टूट चुके उनके पिता माहिनलाकबोउ ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा,”मेरे निर्दोष बेटे की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई, उसकी क्या गलती थी?”

लियांगमाई नगा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले विफ़ेनबो पर यह हमला दिन के करीब साढ़े दस बजे हुआ था

इस घटना के महज़ एक सप्ताह पहले 15 सितंबर को तमेंगलोंग जिले के लेइसंगफ़ाई गाँव में संदिग्ध चरमपंथियों ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं की हत्या कर दी थी

हमले में मारी गईं 60 साल की चोंगा सिटलहौ और 30 साल की किमबोई सिंगसन, कुकी जनजाति से थीं

किमबोई ने हाल ही में अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी. जिस वक्त उन पर हमला हुआ था वह खेत में अपनी माँ की मदद कर वापस लौट रही थीं

दो दिनों में सात लोगों की हत्या

इस बीच, सेनापति ज़िले में शनिवार को हुए एक हमले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है

चिराग पासवान ने अपनी सरकार पर उठाए सवाल, बोले- ‘मुझे शर्म आती है…’

पुलिस ने सीजेपी के आशुतोष रांका को छोड़ा, रिहाई के बाद क्या कहा

बद्रीनाथ डीजे विवाद: तेज़ संगीत और शोर-शराबे वाले कार्यक्रम के लिए ज़िम्मेदार कौन

महिलाओं को अपने निजी अंगों पर शर्म करने के लिए किसने मजबूर किया

समाप्त

यह हमला कालेनजांग गाँव के मुखिया के घर के अंदर किया गया, जहां पीड़ित मौजूद थे

इस तरह पिछले दो दिनों में सात लोगों की हत्या हुई है. मरने वाले सभी लोग नगा समुदाय से थे

मणिपुर में पिछले करीब सात महीनों में कम से कम 50 लोगों की हत्या की जा चुकी है

दरअसल मणिपुर में मई 2023 से मैतेई समुदाय और कुकी जनजाति के बीच पहले से ही जातीय संघर्ष चल रहा है

हालांकि, ताज़ा हिंसा कुकी-जो जनजाति और तांगखुल नगा जनजाति के बीच हो रही है. ये दोनों जनजातियां प्रदेश के 11 पहाड़ी जिलों में बसी हैं

सेनापति, उखरूल, तामेंगलांग, कामजोंग और नोनी जिले में नगा लोगों का वर्चस्व है जबकि चुराचांदपुर,कांगपोकपी,टेंगनौपाल और चंदेल में कुकी का दबदबा है

बाकी के जिलों में दोनों जनजातियों की मिश्रित आबादी रहती है

मणिपुर में धमाके के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन, अभी ऐसे हैं हालात- ग्राउंड रिपोर्ट10 अप्रैल 2026

हिमंत बिस्वा सरमा क्या अब योगी आदित्यनाथ और फडणवीस की बराबरी पर आ गए हैं?12 मई 2026

मणिपुरी म्यूज़िशियन की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या के आरोप में आठ गिरफ़्तार8 सितंबर 2026

समाप्त

कैसे शुरू हुई हिंसा, दोनों जनजातियों के टकराव का इतिहास क्या है

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

एपिसोड

समाप्त

दरअसल, इस साल सात फरवरी को उखरुल ज़िले के लिटन गांव में कुकी और नगा जनजाति के कुछ युवकों के बीच कथित तौर पर शराब के नशे में हाथापाई हो गई थी

इस घटना के दूसरे दिन कुछ हथियारबंद बदमाशों ने गांव के दर्जनों घरों को आग लगा दी और इस तरह दोनों जनजातियों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हुआ

इस हिंसा के नहीं रुकने की एक बड़ी वजह दोनों समुदाय से निकले चरमपंथी समूहों को बताया जाता है

मणिपुर में लंबे समय से हिंसा ग्रस्त इलाकों में काम करते आ रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता के.ओनिल कहते हैं, “कुकी-नगा संघर्ष का पुराना इतिहास रहा है. भले ही दोनों कबीले ईसाई धर्म को मानते हैं लेकिन टकराव की मूल वजह जमीन है.”

“दरअसल नगा बहुल इलाकों में कुकी अपना नियंत्रण चाहते हैं, जिसकी वजह से हिंसा हो रही है. असल में कुकी पूरे इलाके में फैले हुए हैं जबकि नगा लोग एक ख़ास इलाके में बसे हैं, दोनों के बीच यह जातीय अंतर है.”

के.ओनिल बताते हैं, “नगा बहुल उखरूल, कामजोंग जैसे जिलों में कुकी बसे हुए हैं लेकिन कुकी बहुल इलाकों में नगा नहीं रहते हैं. यह एक बड़ी समस्या है.”

” इस साल फरवरी में दोनों जनजातियों के बीच टकराव भले की किसी सामान्य झगड़े से शुरू हुआ लेकिन दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई काफ़ी पुरानी है.”

पहाड़ों पर रहने वाली दोनों जनजातियों के बीच 1950 के दशक से क्षेत्रीय विवाद चला आ रहा है

1992 से 1998 के बीच दोनों जनजातियों में व्यापक स्तर पर हिंसक झड़पें हुईं जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई

दरअसल 1992 में भारत-म्यांमार सीमा से सटे मोरेह के पास कुकी नेशनल आर्मी के 18 साल के एक कैडर ओंखोलेत हाओकिप की हत्या कर दी थी

जिसके बाद कुकी और नगा सशस्त्र समूहों के बीच हिंसा का एक लंबा दौर चला. छह साल से भी ज्यादा लंबी चली हिंसा में करीब एक हज़ार कुकी और लगभग 400 नगा लोगों की जान गई थी

उस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोगों के मकान जलाए गए. कम से कम 50 हज़ार से अधिक लोगों के बेघर होने की बात कही गई

मणिपुर में बीजेपी की ‘लोकप्रिय सरकार’ के बहाल होने से क्यों नाराज़ है कुकी जनजाति?14 फ़रवरी 2026

ग्राउंड रिपोर्ट: क्या मणिपुर और नगालैंड के बीच नेशनल हाईवे-2 वाक़ई खुल गया है?19 सितंबर 2025

मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, पांच ज़िलों में इंटरनेट सेवा बंद, कई ज़िलों में निषेधाज्ञा लागू8 जून 2025

समाप्त

आम लोगों की हत्याओं में शामिल चरमपंथी समूह

बीती फ़रवरी से शुरू हुई इस हिंसा में अब तक जितने भी लोगों की मौत हुई है, उसके लिए नागरिकों ने चरमपंथी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है

एक तरह से देखा जाए तो इस लड़ाई में नागरिक एक-दूसरे की जान नहीं ले रहे हैं. सभी हमलों में चरमपंथी समूहों पर ही आरोप लग रहे हैं

हाल के दिनों में नगा लोगों की हत्या के बाद नगा जनजाति के प्रमुख संगठनों ने जितनी दफ़ा बयान जारी किए हैं, उनमें ‘सस्पेंशन ऑफ़ ऑपरेशन्स’ के तहत काम कर रहे कुकी हथियारबंद चरमपंथियों पर आरोप मढ़े हैं

जबकि कुकी-ज़ो जनजाति के प्रमुख नागरिक संगठन इन हत्याओं के पीछे एनएससीएन-आईएम और ज़ेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट-कामसन नामक चरमपंथी गुट का नाम लेते रहे हैं

कुकी जनजाति के प्रमुख संगठन कुकी इंपि मणिपुर के प्रवक्ता लुन किपगेन ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, “नगा समुदाय के कुछ लोगों ने एक साज़िश के तहत इस टकराव की शुरूआत की है. वरना फरवरी में कुछ युवकों के बीच हुए सामान्य झगड़े को इतनी बड़ी हिंसा का रूप नहीं देते.”

वह दावा करते हुए आगे कहते हैं, “यह लड़ाई ज़मीन के अधिकार और ज़मीन पर वर्चस्व की नहीं है क्योंकि दोनों ही जनजाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला हुआ है. दरअसल तांगखुल नगा समुदाय के कुछ लोग लंबे समय से इस संघर्ष की योजना बना रहे थे. यही कारण है कि टकराव की शुरूआत नगा बहुल उखरूल से हुई.”

मौजूदा हिंसा में चरमपंथियों की संलिप्तता से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए किपगेन ने कहा, “तांगखुल नगा चाहते हैं कि जमीन पर और प्रशासनिक स्तर पर मणिपुर के पहाड़ी जिलों पर केवल उनका वर्चस्व हो. एसएससीएन-आईएम लंबे समय जो ग्रेटर नागालिम की मांग कर रहा है. यह लड़ाई उसी योजना का हिस्सा है.”

वह यह भी कहते हैं, “तांगखुल इस संघर्ष में पूरे नगा समुदाय को शामिल कर रहा है जबकि यह लड़ाई लियांगमाई , तांगखुल और कुकी के बीच हो रही है. बाकि जिलों में कुकी और अन्य नगा जनजातियों के बीच कोई दिक्कत नहीं है.”

भारत सरकार के साथ शांति वार्ता में शामिल एसएससीएन-आईएम यानी नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ़ नगालैंड-आईएम, पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे पुराना और नगा चरमपंथियों का सबसे बड़ा समूह है

इस समय एसएससीएन-आईएम का नेतृत्व थुइंगालेंग मुइवा कर रहे हैं जो मणिपुर के तांगखुल जनजाति से हैं

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का अचानक इस्तीफ़ा, क्या बीजेपी को राज्य में सरकार गंवाने का डर था?10 फ़रवरी 2025

मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी क्यों नहीं चुन पाई नया मुख्यमंत्री?13 फ़रवरी 2025

एक सरकारी बस पर लिखे ‘मणिपुर’ शब्द को ढंकने को लेकर राज्य में क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?27 मई 2025

समाप्त

क्यों नहीं रुक रही हिंसा

मणिपुर के पहाड़ी जिलों में चल रही जातीय हिंसा को नियंत्रण करने के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स समेत असम राइफ़ल्स और भारतीय सेना के हज़ारों जवानों को तैनात किया गया है

लेकिन अब तक हिंसा से जुड़ी घटनाओं में कमी देखने को नहीं मिली है

हाल ही में कांगपोकपी में तीन ग्रामीणों की हत्या के मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा था, “पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अपराधियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जा रही है.”

जबकि मणिपुर सरकार में गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “अपराधियों के ख़िलाफ़ सुरक्षा एजेंसियां ठोस कार्रवाई कर रही हैं. इसके अलावा दोनों समुदाय के साथ केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत की जा रही है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं.”

इस बीच शनिवार को गुवाहाटी में भारत सरकार और मणिपुर सरकार के साथ हुई त्रिपक्षीय बातचीत में बनी सहमति के बाद यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) ने आर्थिक नाकाबंदी को रोकने की घोषणा की है

पिछले करीब छह महीने से नगा संगठन ने प्रदेश से गुज़रने वाले कई राजमार्गों पर आर्थिक नाकाबंदी कर रखी थी

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया, “जातीय तनाव को दूर करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए शीर्ष अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की मौजूदगी में यूनाइटेड नगा काउंसिल के साथ बैठकें की हैं.”

“जिन निर्दोष नागरिकों की हत्या की गई है, उन मामलों की अलग-अलग जांच की जा रही है. एनआईए को भी कुछ गंभीर मामलों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.”

मणिपुर में बसे नगा समुदाय के सबसे प्रमुख संगठन यूएनसी के अध्यक्ष एनजी लोरहो का कहना है, “कुकी जनजाति के कुछ लोगों की वजह से मणिपुर में हिंसा हो रही है.”

कुकी चरमपंथी आए दिन निर्दोष नागरिकों की हत्या कर रहे हैं

उन्होंने मीडिया के सामने कहा, “हमने भारत सरकार के समक्ष अपनी सभी मांगें रखी हैं. मारे गए नगा नागरिकों के मामले में न्याय मिलना चाहिए और कुकी चरमपंथी के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए.”

“हमने हिंसा भड़का रहे कुछ कुकी-ज़ोमी हथियारबंद समूहों के साथ ‘सस्पेंशन ऑफ़ ऑपरेशन्स’ समझौते को रद्द करने की भी मांग रखी है.”

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *