Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

सीएम धामी ने लिया राहत एवं बचाव अभियान का जायजा, ऑडेन कोल से 29 ट्रैकर्स को किया गया रेस्क्यू

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश बर्फबारी ने जमकर तबाही मचाई है. भारी बारिश के चलते कई इलाकों में हुए भूस्खलन के चलते करीब 1500 श्रद्धालु केदारनाथ मा…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश बर्फबारी ने जमकर तबाही मचाई है. भारी बारिश के चलते कई इलाकों में हुए भूस्खलन के चलते करीब 1500 श्रद्धालु केदारनाथ मार्ग पर फंस गए. जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया. उधर उच्च हिमालयी कालिंदी ट्रैक पर फंसे ट्रेकर्स को बचाने के लिए हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान ऑडेन कोल क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया

एसडीआरएफ के मुताबिक, रविवार देर रात सोनप्रयाग पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरीकुंड से करीब 3 किमी आगे चीड़बासा क्षेत्र में भूस्खलन के चलते भारी संख्या में तीर्थयात्री फंस गए हैं. इसके बाद सोनप्रयाग से एसआरपी की टीम उप-इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. जहां हालात बेहद खतरनाक थे. चीड़बासा हैलीपैड के पास सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया था, जबकि पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा था. ऐसे खतरनाक हालात में भी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाला और फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया

वर्तमान समय में ऑडेन कोल (Auden’s Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है. रेस्क्यू किए गए सभी ट्रैकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाने के बाद प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया. सभी ट्रैकर्स का स्वास्थ्य सामान्य होने और उनके प्राथमिक उपचार के बाद सभी ट्रैकर्स अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए. वहीं कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है

इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया. सीएम धामी ने अधिकारियों को उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रैकर्स एवं पोर्टर की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर, उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली

सीएम धामी ने कहा कि बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पयर्टक को सकुशल, उनके घरों तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि सभी पयर्टकों को चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके भोजन सहित अन्य आवश्यकताओं का भी समुचित प्रबंधन किया जाए

सीएम धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड आने वाला प्रत्येक तीर्थ यात्री और पयर्टक हमारा अतिथि है, अत: प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना राज्य का दायित्व है. सीएम धामी ने पिछले दिनों बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है. उन्होंने बंद सड़कों को खोलने और बरसात के कारण खराब सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैकर्स का रेस्क्यू अभियान जारी है. सरकार एवं प्रशासन द्वारा ट्रैकर्स के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए सभी संबंधित विभागों को लगाया गया है. उच्च हिमालयी क्षेत्र के अति दुर्गम स्थानों में इस चुनौतीपूर्ण अभियान का संचालन किए जाने पर रेस्क्यू किए गए ट्रैकर्स सरकार की सराहना कर रहे हैं

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *