Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Nepal Avalanche: नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता, क्या है ताजा हालात?

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Nepal Avalanche: नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल में आए हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है। वहीं, इस भीषण हिमस्खलन में अभी तक 12 लोग लापता…

Nepal Avalanche: नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल में आए हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है। वहीं, इस भीषण हिमस्खलन में अभी तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इलाके में बचाव अभियान जारी है

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

Nepal Avalanche: नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड एसोसिएशन (NNMGA) ने बताया कि नेपाल के ऊंचे इलाके वाले मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप पर हिमस्खलन के बाद दो और मृत पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गए हैं

हिमस्खलन से प्रभावित इलाके में खोज और बचाव अभियान के बारे में जानकारी देते हुए NNMGA ने बताया कि रविवार (27 सितंबर) को दो शव मिलने के बाद सोमवार (28 सितंबर) को दो और पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गए। यानी इस भीषण हिमस्खलन में मरने वाली कुल संख्या 4 हो गई है। वहीं, अभी भी करीब 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। खराब मौसम के बाद भी इलाके में बचाव अभियान जारी है

नेपाल हिमस्खलन अब तक 4 की मौत, 12 लापता

सोमवार, 28 सितंबर को नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड एसोसिएशन (NNMGA) ने बताया कि हिमस्खलन के बाद दो और मृत पर्वतारोहियों श्री बीरेंद्र गुरुंग और श्री घन श्याम राय के शव बरामद किए गए हैं।” हैं। वहीं, इससे पहले रविवार को श्री छेबी भोटे और श्री पासांग भोटे के शव बरामद किए थे। इस भीषण हिमस्खलन में अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी और चारों शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि अभी भी कम से कम 12 लोग लापता है

खराब मौसम के बीच बचाव अभियान जारी

NNGMA ने आगे कहा कि इलाके में खोज और बचाव अभियान जारी है, और “अगर हालात ठीक रहे तो टीम 3-4 घंटे और काम करेगी।” जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए, एसोसिएशन ने बचाव अभियान को पूरा करने का संकल्प लिया। इस बीच, ‘द काठमांडू पोस्ट’ ने NNMGA के अध्यक्ष तुल सिंह गुरुंग के हवाले से बताया कि बचाव अभियान जारी रहने के बावजूद अभी भी 12 लोग लापता हैं

पिछले 4 दिनों में 21 लोगों की मौत

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा मौतें भूस्खलन की वजह से हुईं; इसमें 14 लोगों की जान गई और पांच लोग लापता हैं। बाढ़ से चार लोगों की मौत हुई, जबकि तीन लोगों की मौत लगातार भारी बारिश के कारण हुई। खराब मौसम का असर देश भर में 247 परिवारों पर पड़ा है, जिससे 260 घर पूरी तरह और 80 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं

हिमालयी देश में यह आपदा भोटेकोशी बाढ़ की त्रासदी के एक महीने बाद आई है, जिसमें अब तक 1400 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 6000 से ज्यादा लोग लापता हैं

ये भी पढ़ें: Delhi: तिलक नगर थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा और पूर्व CM में खिंची तलवार, केजरीवाल बोले- PM रील बना रहे, भजन क्लब जा रहे हैं और मंत्री

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *