OTT Release This Week: अगर आप इस हफ्ते घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज आ…
OTT Release This Week: अगर आप इस हफ्ते घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज आने वाला है. इस हफ्ते कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और कई इमोशनल कहानियां रिलीज होने वाली हैं. खास बात ये है कि फेमस सीरीज ‘दुपहिया सीजन 2’ के साथ-साथ फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इनके अलावा भी कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इस वीकेंड काफी कुछ देखने को मिलेगा. चलिए चेक करते हैं लिस्ट
View this post on Instagram
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
फेमस वेब सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापस लौट रही है. इस नए सीजन में नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी, जो पहले से ज्यादा मजेदारभरी होने वाली है. इसी के साथ दर्शकों को कॉमेडी का भी जबरदस्त डोज देखने को मिलने वाला है. सीरीज की कास्ट की बात करे तो इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा नजर आएंगे. वहीं, बता दें कि इसका निर्देशन सोनम नायर ने किया है. इस सीरीज को 1 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं
View this post on Instagram
A post shared by Zee 5 (@zee5)
पूजा मेरी जान एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें रिश्तों, सपनों और जिंदगी के उतार-चढ़ाव की कहानी देखने को मिलने वाली है. फिल्म में एक ऐसी महिला के सफर को दिखाया गया है, जो अपनी पहचान बनाने और जिंदगी की चुनौतियों का सामना करने की कोशिश करती है. इसमें मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विजय राज लीड रोल में है. वहीं, चैतन्य वियास, विक्रम चौहान और राजेश जैसे कलाकारों ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है. इस फिल्म का प्रीमियर 2 अक्टूबर से जी5 पर होगा
View this post on Instagram
A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ओह माय डॉग 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी एनिमल लवर्स के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं फिल्म में इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिला है. फिल्म ने सिनेमाघरों में ठीक-ठाक परफॉर्म किया था, और इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था, जो अब फाइनली इंतजार खत्म होने जा रहा है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी
ये भी पढें- Box Office Collection: संडे को ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ में से किसने की ज्यादा कमाई? जानें कलेक्शन
ये कॉमेडी और रोमांटिक सीन्स से भरी सीरीज 2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 4 भाषाओं में देख सकते हैं. इनमें तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं शामिल हैं. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी, अर्जुन दास, अर्जुन चिदंबरम और राजा रुद्रकोडी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं, इसे तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देखा जा सकता है. ये सीरीज भी 02 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी
‘डेमन स्लेयर-किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल’ एक जापानी एनिमेशन एक्शन फिल्म है. ‘डेमोन स्लेयर’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रही है. ये हिंदी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन में 28 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी
div
Source: NewsNation TV







