Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में इन 5 चीजों का दान बिल्कुल न करें, पड़ सकता है भारी

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Pitru Paksha 2026: आज यानी 28 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष का द्वितीया श्राद्ध है. पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान कर्म करते हैं. ऐसा करने से प…

Pitru Paksha 2026: आज यानी 28 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष का द्वितीया श्राद्ध है. पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान कर्म करते हैं. ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और आशीर्वाद मिलता है. पिंडदान जैसे धार्मिक कार्यों को करना हिंदू धर्म में अत्यंत खास माना जाता है. पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से हो चुकी है और इसका समापन 10 अक्टूबर को हो रहा है. इस दिन सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी. पितृपक्ष में दिवंगत परिवार के सदस्यों के लिए तर्पण करने के साथ-साथ हमें दान भी करना चाहिए. मगर कुछ चीजों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं

धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान जरूरतमंदों, ब्राह्मणों और योग्य लोगों को अपने सामर्थ्यनुसार भोजन, वस्त्र और उपयोगी चीजों का दान करना चाहिए. हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर वस्तु का दान इस दौरान करना उचित नहीं माना जाता है. कुछ चीजों को पितृ पक्ष के दौरान दान करने से बचने की सलाह भी दी जाती है. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में

पितृ पक्ष में हमें किसी भी जरूरतमंद या ब्राह्मण को कभी भी बासी, झूठा या खराब भोजन का दान नहीं करना चाहिए. श्राद्ध में खिलाया जाने वाला भोजन हमेशा ताजा और सात्विक होना चाहिए. बासी भोजन परोसने से पितृ दोष लग सकता है और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है. मान्यता है कि श्राद्ध भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो दिवंगत को पसंद हों

लोहे की वस्तुओं तथा बर्तनों का दान करना भी अशुभ माना जाता है. इनका दान करने से शनि का प्रभाव भी बढ़ता है. इस वजह से घर में अशांति फैल सकती है और पितृ दोष लग सकता है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में हमें जूते-चप्पलों का भी दान नहीं करना चाहिए. इन चीजों का दान करने से राहु का प्रभाव बढ़ता है. ये घर में अशांति का कारण भी बनता है. इन चीजों का दान करने से पितृ दोष लग सकता है. दरअसल, यह समय उत्सव, सजने-संवरने या उपभोग का नहीं बल्कि सादगी, शोक और पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का होता है. इसलिए, इन चीजों का दान निषेध है

पितृ पक्ष श्राद्ध में हमें हमेशा दान में साफ-सुथरे और नए वस्त्र ही देने चाहिए. फटे या पुराने कपड़ों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति नहीं होती है. धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूर्वजों की संतुष्टि और पुण्य प्राप्ति के लिए जरूरतमंदों को नए वस्त्रों का दान करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि अनुपयोगी और गंदे वस्त्र का दान नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. शास्त्रों में कहा जाता है कि जो वस्तुएं स्वयं के उपयोग के काबिल न हो तो दान में उन्हें देना किसी भी प्रकार से सही नहीं होता है

बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर इन्हें खरीदना शुभ माना जाता है. मगर पितृ पक्ष में झाड़ू का दान करना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. हालांकि, सनातन धर्म में झाड़ू का दान कभी भी नहीं करने का नियम है. मान्यता है कि इसका दान करने से घर की सुख-समृद्धि और लक्ष्मी दूसरे के पास जा सकती है

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *