Asian Games 2026: भारतीय लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. मंगलवार, 29 सितंबर 20…
Asian Games 2026: भारतीय लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गुलवीर सिंह ने मौजूदा एशियन गेम्स में मेडलों की हैट्रिक पूरी कर ली है. इसी का साथ उन्होंने वह कारनामा कर दिया है जो इससे पहले कोई भारतीय पुरुष धावक नहीं कर सका था. इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही गुलवीर सिंह एक ही एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैक इवेंट्स में 3 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बन गए हैं, जबकि उनसे पहले यह गौरवशाली रिकॉर्ड भारत की ओर से दिग्गज महिला धावक पीटी उषा के नाम दर्ज था
गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ को महज 13 मिनट 32.75 सेकंड में पूरा करके ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. बहरीन के बिरहानु बलेव ने गोल्ड मेडल जीता. जबकि जापान के तोमोनोरी यामागुची ने सिल्वर पर कब्जा जमाया. इस कड़े मुकाबले में गुलवीर ने आखिरी चक्कर में ऐसी तूफानी रफ्तार पकड़ी कि सीधे मेडल पर कब्जा जमाया. इस जीत के साथ ही गुलवीर ने मौजूदा एशियन गेम्स में पदकों की हैट्रिक पूरी कर ली है. इससे पहले वे 10,000 मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीत चुके थे. अब वह एक ही एशियन गेम्स की तीन अलग-अलग रेस में मेडल जीतने वाले एशियन गेम्स इतिहास के पहले भारतीय पुरुष धावक बन गए हैं
𝗔𝗡𝗢𝗧𝗛𝗘𝗥 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟 𝗙𝗢𝗥 𝗚𝗨𝗟𝗩𝗘𝗘𝗥 𝗦𝗜𝗡𝗚𝗛 💪Gulveer Singh bags the bronze in the Men’s 5000m, claiming his third medal in the Aichi-Nagoya Games 🥉📸: R.V. Moorthy#AsianGames2026 pic.twitter.com/2bhz9AcifF
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही गुलवीर सिंह एशियन गेम्स के इतिहास में एक ही सीजन में 3 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बन गए हैं. उनसे पहले एक ही एशियन गेम्स की ट्रैक इवेंट्स में 3 या उससे ज्यादा मेडल जीतने का यह जादुई रिकॉर्ड सिर्फ ‘पायोली एक्सप्रेस’ पीटी उषा के नाम दर्ज था. महान महिला धाविका पीटी उषा ने 1986 के सियोल एशियन गेम्स में अकेले 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया था. अब ठीक 40 साल बाद गुलवीर सिंह ने पीटी उषा के उसी ऐतिहासिक क्लब में एंट्री मारकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है
div
Source: NewsNation TV







