Skip to content
September 29, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

Asian Games 2026 में भारत को मिला 5वां गोल्ड मेडल, नीरू ढांडा ने साधा सोने पर निशाना, कुछ ही घंटों में दो पदक जीत रचा इतिहास

September 29, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Asian Games 2026 : नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. नीरू एशियन गेम्स चैंपियन बन गई हैं. उन्होंने आज यानी…

Asian Games 2026 : नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. नीरू एशियन गेम्स चैंपियन बन गई हैं. उन्होंने आज यानी 29 सितंबर (मंगलवार) को 28/30 शॉट मारकर एशियन रिकॉर्ड 4 शॉट से तोड़ दिया. पिछला एशियन रिकॉर्ड 24 था, जिसे नीरू ने तोड़ दिया है. इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में ट्रैप गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा है. इसके साथ ही नीरू एशियन गेम्स 2026 में भारत की पहली इंडिविजुअल गोल्ड मेडलिस्ट बन गई हैं

आपको बता दें कि, आज एशियन गेम्स 2026 में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल मिल गया है. भारत की ओर से अपना पहला एशियन गेम्स खेल रही नीरू ढांडा ने इतिहास रचा है. उन्होंने महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में 28 के एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है. इसके साथ ही नीरूं इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला ट्रैप शूटर बन गई हैं

GOLD MEDAL AA GAYA HAI PRABHU 🔥🔥🔥 NEERU DHANDA WINS GOLD in WOMEN TRAP EVENT (SHOOTING) CREATES NEW ASIAN RECORD OF 28 IN FINAL #AG2026withIAS #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/TcJBv0Fk4z

नीरू ने क्वालीफिकेशन में 118 के स्कोर के साथ टॉप किया था. इस स्कोर के साथ उन्होंने फाइनल में जगह पक्की की थी. इसके बाद फाइनल में उन्होंने 28 के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया और एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. नीरू का फाइनल में पहला मिस उनके नौवें शॉट में हुआ, जिससे वो थोड़ी देर के लिए तीसरे नंबर पर आ गईं थीं

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने तीसरी और चौथी सीरीज में परफेक्ट हिट्स के साथ तेजी से वापसी की और 20 शॉट्स में 19 हिट्स के साथ टॉप पर पहुंच गईं. नीरूं का दूसरा शॉट पाचंवीं सीरीज में मिस हुआ. इस शॉट को मिस करने के बावजूद उन्होंने अपनी गोल्ड मेडल पोजीशन बनाए रखी. इसके साथ ही परफेक्ट फाइव हिट्स के साथ उन्होंने शानदार गोल्ड मेडल जीत लिया. नीरू ने 30 में से सिर्फ दो शॉट मिस किए

NEERU IS ASIAN GAMES CHAMPION!🥳Neeru becomes the first Indian woman to win Women’s Trap Individual Gold at the Asian Games and India’s 5th Gold medallist at #AsianGames2026.Take a bow, champion! #Cheer4Bharat pic.twitter.com/a0MuaZEm4M

एशियन गेम्स 2026 में अब भारत के पदकों की संख्या 47 हो गई है. इसमें 5 स्वर्ण पदक, 21 रजत पदक और 21 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत का पांचवा गोल्ड आज मिला है. इससे पहले महिला क्रिकेट टीम, कबड्डी की महिला और पुरुष टीम के साथ शूटिंग टीम ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते थे. अब नीरूं व्यक्तिगत रूप से गोल्ड जीतने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारत की पहली खिलाड़ी बन चुकी हैं

ये कुछ ही घंटो में नीरू का दूसरा मेडल है. आज ही उन्होंने टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था. नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने 29 सितंबर यानी मंगलवार को महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. भारतीय टीम ने 125-शॉट वाले क्वालीफिकेशन राउंड के तीन दिनों के बाद कुल 328 का स्कोर बनाया और सिल्वर अपने नाम किया

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *