Skip to content
September 29, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Kal Ka Mausam: देश के 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रह सकता है कल का मौसम

September 29, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड,…

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 22 राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. ऐसे में आम लोगों के साथ किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है. IMD के हालिया अपडेट में भी कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों का पूर्वानुमान दिया गया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच बारिश और तेज हवा का दौर देखने को मिल सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है

उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और गोरखपुर में कुछ जगहों पर बारिश के साथ सतही हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है

बिहार के गया, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, रांची और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में 30 सितंबर की रात से 2 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में भी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुलवामा, अनंतनाग, किश्तवाड़, बडगाम, गांदरबल और बारामूला में भी मौसम खराब रहने की संभावना है

राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. यहां तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, नर्मदापुरम, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोकनगर, नीमच और आगर-मालवा में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा, रायपुर और महासमुंद में भी भारी बारिश और आंधी का अनुमान है

30 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और खराब मौसम की संभावना है

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *