5…
5
गोरखपुर, 30 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए सभी मामलों के त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को न्याय मिले और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में विशेष तत्परता बरतने के साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया और दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरतमंद मरीजों के उच्च स्तरीय उपचार के लिए तत्काल इस्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस्टीमेट मिलते ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।बुधवार को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अपने पूज्य गुरुदेव की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रवास के दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा निवेदित की।इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे और गोसेवा की। उन्होंने गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए संतजन भी गोशाला में मौजूद रहे।
Forgot your password? Get help
div
Source: Filmitics







