Skip to content
October 1, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

बुरहानपुर में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

September 30, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बुरहानपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्…

बुरहानपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया

कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलावों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शन में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारे भी लगाए गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर कई सवाल हैं और पूरे मामले की स्वतंत्र समीक्षा होनी चाहिए। SIR को लेकर कांग्रेस देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रही है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठा रही है

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र जांच की मांग रखी गई। कांग्रेस नेत्री अनीता अमर यादव ने मतदाता सूची में हुए बदलावों की पारदर्शी समीक्षा की मांग की। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र महाजन ने भी SIR प्रक्रिया से जुड़े सवालों का उल्लेख करते हुए स्वतंत्र समीक्षा की जरूरत बताई

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराई। कांग्रेस नेत्री गौरी शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी SIR को लेकर अपना विरोध लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज करा रही है। ज्ञापन पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी किए गए

रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि SIR से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। देश के अन्य हिस्सों में भी SIR और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन हुए हैं। पार्टी ने CEC के खिलाफ कार्रवाई और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है

बुरहानपुर में 28 सितंबर को आम आदमी पार्टी की ओर से भी SIR के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौराहे पर CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं। बुरहानपुर से राजू सूरसिंह राठौड़ की रिपोर्ट

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *