Skip to content
September 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वार, ECI और EVM को लेकर विपक्ष पर निशाना –

September 30, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

4…

4

दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक से पहले राजधानी का सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है, मध्य दिल्ली के कई इलाकों में विपक्षी नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए हैं, इन पोस्टरों में चुनाव आयोग (ECI), EVM और चुनावी प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन के नेताओं पर सवाल उठाए गए हैं, पोस्टरों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।

– दिव्यांगजनों की बढ़ेगी जीवन सुगमता, आज उपकरण वितरित करेंगे सीएम योगी

सामने आए एक पोस्टर पर लिखा है, “INDI Alliance का दोगलापन, जीते तो ECI को ताली, हारे तो ECI को गाली,” इस संदेश के जरिए विपक्षी दलों के चुनाव आयोग को लेकर कथित तौर पर अलग-अलग रुख अपनाने पर सवाल उठाया गया है, एक अन्य पोस्टर में राहुल गांधी को बिहार चुनाव से जुड़े मुद्दे को लेकर निशाना बनाया गया है वहीं, दूसरे पोस्टरों में विपक्षी नेताओं की तस्वीरों के साथ ECI, EVM और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाए गए हैं।

INDIA गठबंधन की यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब विपक्षी दल SIR यानी Special Intensive Revision और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, विपक्ष की ओर से मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखी जाती रही हैं, बैठक में इन मुद्दों पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है, ऐसे में बैठक से ठीक पहले दिल्ली की सड़कों पर लगे पोस्टरों ने राजनीतिक बहस को और चर्चा में ला दिया है, एक तरफ INDIA गठबंधन के नेता बैठक में चुनाव आयोग और SIR जैसे मुद्दों पर अपनी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे, तो दूसरी तरफ राजधानी में लगे पोस्टरों के जरिए इन्हीं मुद्दों पर विपक्ष को घेरा जा रहा है।

– लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर विवाद, शाही इमाम ने मांगी माफी

हालांकि, इन पोस्टरों को किस संगठन या व्यक्ति ने लगवाया है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, ऐसे में पोस्टर के पीछे किसकी भूमिका है, यह स्पष्ट होना बाकी है, INDIA गठबंधन की बैठक से पहले सामने आए इन पोस्टरों ने दिल्ली में चल रही राजनीतिक बहस को जरूर और तेज कर दिया है।

Forgot your password? Get help

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *