8…
8
जन सुराज के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन से पहले मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने अनुज सिंह की जीत को लेकर 500 प्रतिशत उम्मीद जताई है, अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं, अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अनुज सिंह को चुनाव में कोई हरा नहीं पाएगा, उन्होंने कहा, “कोई हरा नहीं पाएगा… जनता मेरी मालिक है और हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे,” उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने वाले अन्य उम्मीदवारों को लेकर भी दावा किया कि कई प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन सभी हारेंगे, अनुज सिंह 1 अक्टूबर को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं, अनंत सिंह ने कहा है कि नामांकन के बाद वह पटना स्नातक सीट के अलग-अलग इलाकों में जाकर अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करेंगे।
– Gen-Z के समर्थन में उतरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी उठाए सवाल
पटना स्नातक सीट से जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चर्चा में है, जब अनंत सिंह से नीरज कुमार को समर्थन देने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है और इसमें किसी राजनीतिक दल का सिंबल नहीं होता, अनंत सिंह ने दावा किया कि नीरज कुमार को टिकट दिलाने में उन्होंने भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बावजूद नीरज उनके बारे में बयान देते रहते हैं। उन्होंने दोनों के बीच विवाद को व्यक्तिगत बताया और कहा कि नीरज ने पहले उनका विरोध किया था, इसलिए वह भी उनके चुनाव का विरोध कर रहे हैं।
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद खत्म कराने के लिए जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं की ओर से दोनों नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया गया था। हालांकि, यह प्रयास सफल नहीं हो सका, इसके बाद दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ बयान सामने आते रहे, नीरज कुमार ने अनंत सिंह से उनके आरोपों के सबूत के साथ अदालत जाने को कहा था वहीं, अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार के खिलाफ अपना रुख जाहिर करते रहे हैं, अनुज सिंह के नामांकन से पहले अनंत सिंह के आवास पर 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए गए हैं, इन्हें नामांकन कार्यक्रम में आने वाले समर्थकों और आम लोगों के बीच बांटने की तैयारी है, बड़ी संख्या में रसगुल्ले तैयार होने के बाद चुनावी माहौल में इसकी भी चर्चा हो रही है और इसे लेकर ‘मिठाई पॉलिटिक्स’ की बात कही जा रही है।
– बिहार में 62.52 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन, छात्र संगठनों ने उठाए सवाल
पटना स्नातक सीट पर अनुज सिंह और नीरज कुमार समेत कई उम्मीदवार मैदान में हैं, ऐसे में अनंत सिंह के समर्थन और उनके 500 प्रतिशत जीत के दावे के बाद इस सीट का चुनावी मुकाबला चर्चा में आ गया है।
Forgot your password? Get help
div
Source: Filmitics







