Skip to content
October 1, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर –

October 1, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

3…

3

पांच दिनों तक देश-दुनिया के कारोबारियों, निवेशकों, खरीदारों और उद्यमियों की मौजूदगी से गुलजार रहा उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 भले ही संपन्न हो गया हो, लेकिन आयोजन के जरिए बने कारोबारी संपर्क और निवेश की संभावनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए आगे नए अवसर खोल सकती हैं। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपीआईटीएस-2026 में 5.99 लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान 41,500 से ज्यादा बी2बी बैठकें हुईं और करीब 4,400 एमओयू हुए। इनसे लगभग 6,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव और 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार की संभावनाएं सामने आईं।

ट्रेड शो में एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) से लेकर स्टार्टअप, एमएसएमई, निर्यातक इकाइयों, युवा उद्यमियों और बड़े औद्योगिक समूहों ने एक ही मंच पर अपने उत्पाद और क्षमताएं प्रदर्शित कीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों की पहचान वाले हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित उत्पादों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीक और स्टार्टअप से जुड़े उत्पादों ने भी विदेशी खरीदारों और निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया। वियतनाम, जापान, सिंगापुर, रूस, ऑस्ट्रिया और बेलारूस पार्टनर देशों के रूप में आयोजन से जुड़े, जिससे उत्तर प्रदेश के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का अवसर मिला।

यूपीआईटीएस-2026 में कारोबार के साथ उत्तर प्रदेश की संस्कृति, खानपान, लोककला और हस्तशिल्प को भी वैश्विक मंच मिला। ओडीओसी के जरिए प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को पेश किया गया, जबकि सीएम युवा एक्सपो और कौशल विकास से जुड़े पवेलियनों में युवा उद्यमिता और नवाचार की झलक दिखाई दी। इन्वेस्ट यूपी पवेलियन में निवेशकों और विदेशी प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। 36 विदेशी प्रदर्शकों और 100 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी से आयोजन का अंतरराष्ट्रीय दायरा भी बढ़ा। इस तरह यूपीआईटीएस-2026 ने स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार, उद्यमियों को खरीदारों और निवेशकों को नए कारोबारी अवसरों से जोड़ने के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया है।

Forgot your password? Get help

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *