Skip to content
October 3, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

गोमती का जलस्तर बढ़ा, फैजुल्लागंज में नाव से पहुंचे DM और JCP; राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा –

October 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

7…

7

प्रभावित इलाकों का नाव से निरीक्षण, नागरिकों से संवाद कर जानी समस्याएं

लखनऊ। गोमती नदी के बढ़े जलस्तर के बीच फैजुल्लागंज के प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार ने शुक्रवार को नाव के जरिए प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के साथ प्रभावित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं।निरीक्षण के दौरान जरूरतमंद नागरिकों को दवाओं और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तीन बाढ़ राहत शिविर और कंट्रोल रूम सक्रिय

अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी ने अधिकारियों को बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से तीन बाढ़ राहत शिविर और एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।वहीं प्रभावित नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कैंप संचालित किए जा रहे हैं और आवश्यक दवाओं का वितरण भी कराया जा रहा है।

राहत कार्यों के लिए 24 नावें तैनात, 10 और नावों के निर्देश

प्रभावित इलाकों में लोगों के आवागमन और राहत कार्यों के लिए फिलहाल 24 नावों की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों को भी तैनात किया गया है।स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने 10 अतिरिक्त नावों की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और आवश्यक सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की बनेगी अलग सूची

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों, वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इनकी अलग सूची तैयार की जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।प्रशासन का जोर संवेदनशील वर्ग के लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर है।

फॉगिंग के साथ एंटी-लार्वा छिड़काव के निर्देश

जलभराव के कारण मच्छरों के प्रजनन की आशंका को देखते हुए नगर निगम को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों में जमा कूड़े-कचरे की सफाई भी नावों के माध्यम से नियमित रूप से कराने को कहा है, ताकि संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।

अलग-अलग शिफ्ट में अधिकारी करेंगे निगरानी

फैजुल्लागंज में स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए तीन अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों की टीमें अलग-अलग शिफ्ट में तैनात की गई हैं।इन टीमों के जरिए राहत कार्यों, जलभराव की स्थिति और नागरिकों की जरूरतों की लगातार निगरानी की जा रही है।

नावों से प्रभावित इलाकों तक पहुंचाई जाएंगी जरूरी वस्तुएं

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में नावों के माध्यम से दवाओं, खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक जरूरत की वस्तुओं की आपूर्ति लगातार सुनिश्चित की जाए।साथ ही राहत शिविरों और मेडिकल कैंप में उपलब्ध व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने जलस्तर और प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Forgot your password? Get help

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *