Skip to content
October 2, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

बड़वानी में सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो से परेशानी, 15 दिन से नलों में आ रहा गंदा पानी

October 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बड़वानी। नगर पालिका के वार्ड-3 स्थित बृज विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन की समस्या से करीब 1000 लोग प्रभावित होने का मामला सामने आया है। रहवासियों का आरोप है कि प…

बड़वानी। नगर पालिका के वार्ड-3 स्थित बृज विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन की समस्या से करीब 1000 लोग प्रभावित होने का मामला सामने आया है। रहवासियों का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से घरों में बदबूदार और गंदा पानी पहुंच रहा है। वहीं सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। शिकायत के बाद नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया

बृज विहार कॉलोनी में करीब 300 से 400 मकान हैं। रहवासियों के मुताबिक सीवरेज लाइन का मुख्य कनेक्शन पूरी तरह जोड़े बिना ही व्यवस्था शुरू कर दी गई, जिसके चलते चैंबर से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। ओवरफ्लो के कारण सीवरेज का पानी सड़क पर फैलने के साथ पेयजल लाइन तक पहुंचने की शिकायत सामने आई है

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से चैंबर का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे राहगीरों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने दूषित पानी की समस्या के चलते निजी खर्च पर टैंकर से पानी मंगाने की बात कही है

गंदे पानी की शिकायत सामने आने के बाद नगर पालिका ने फिलहाल संबंधित क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बंद कर दी है। लोगों को टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वालमैन फारुख शेख के मुताबिक सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्या के कारण पिछले कुछ समय से व्यवस्था प्रभावित है और सुधार का काम शुरू कर दिया गया है

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने मौके का निरीक्षण करते हुए बताया कि पेयजल लाइन प्रभावित होने की शिकायत के बाद सप्लाई बंद कर टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए खुदाई कर लीकेज और लाइन की स्थिति की जांच कराई जाएगी। उन्होंने सीवरेज कंपनी के काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और बताया कि कंपनी को पहले पत्राचार कर बैठक के लिए बुलाया गया था। उनके मुताबिक समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को मौके पर बुलाया जा रहा है। एक से दो दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया है

स्थानीय निवासी धर्मेंद्र धनगर ने बताया कि करीब 15 दिनों से घरों में गंदा पानी आने की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि चैंबर खाली करने के बाद कुछ समय के लिए राहत मिलती है, लेकिन समस्या दोबारा सामने आ जाती है। एक अन्य निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने सड़क पर फैले गंदे पानी से बच्चों और परिवारों को परेशानी होने की बात कही। रहवासियों ने सीवरेज व्यवस्था की तकनीकी जांच कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। नगर पालिका की ओर से फिलहाल पेयजल सप्लाई रोककर टैंकर के माध्यम से जलप्रदाय किया जा रहा है। अब निगाह इस बात पर है कि सीवरेज और पेयजल लाइन की समस्या का स्थायी समाधान तय समय में हो पाता है या नहीं

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *