Skip to content
October 2, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

बापू के स्वदेशी मंत्र से ‘लोकल टू ग्लोबल’ यूपी –

October 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

3…

3

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्वदेशी, स्वावलंबन, स्वच्छता और ग्राम स्वराज के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू का चरखा केवल सूत कातने का साधन नहीं, बल्कि भारत के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक था। उत्तर प्रदेश की ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना इसी स्वदेशी भावना को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता, स्वदेशी और स्वावलंबन के जरिए समाज को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत से आत्मनिर्भर भारत तक इन विचारों को नए स्वरूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में 12 करोड़ से अधिक परिवारों के घरों में शौचालय बनाए गए, जिससे स्वच्छता के साथ नारी गरिमा और जनजागरूकता को भी मजबूती मिली।सीएम योगी ने कहा कि गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए गांवों को स्वावलंबन का आधार बनाया जा रहा है। प्रदेश के गांवों में ग्राम सचिवालयों के माध्यम से लोगों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांवों का सशक्तीकरण ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बन सकता है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास और रंगभेद के खिलाफ उनके संघर्ष का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत लौटने के बाद गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया। उनके नेतृत्व में आंदोलन गांव-गांव तक पहुंचा और समाज के हर वर्ग ने स्वतंत्रता की लड़ाई में भागीदारी की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी 122वीं जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देश को स्वदेशी और स्वावलंबन का मंत्र दिया, जबकि शास्त्री जी का ‘जय जवान-जय किसान’ का उद्घोष राष्ट्रीय सुरक्षा और खाद्यान्न आत्मनिर्भरता का आधार बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर जवानों ने सीमाओं की रक्षा की, तो दूसरी ओर किसानों ने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों और महापुरुषों के आदर्शों के प्रति कृतज्ञ रहता है और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाता है, उसका भविष्य उज्ज्वल होता है। आज का भारत स्वच्छता, स्वदेशी, स्वावलंबन और ग्राम विकास के जरिए बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Forgot your password? Get help

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *