Skip to content
October 4, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
rajneeti

बृजभूषण ने आराधना मिश्रा मोना की तारीफ, प्रमोद तिवारी को बताया यूपी का जमीनी नेता –

October 4, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ की तारीफ की है। उन्…

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ की तारीफ की है। उन्होंने मोना को सज्जन महिला बताते हुए उनके राजनीतिक संस्कारों का श्रेय उनके पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को दिया। हालांकि, बृजभूषण ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ आराधना मिश्रा के नाम पर नहीं होगा, बल्कि चुनाव के मुद्दे व्यापक होंगे।

एक टीवी चैनल से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने प्रमोद तिवारी की राजनीतिक पकड़ और उनके चुनावी सफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जमीन से जुड़े नेताओं में प्रमुख स्थान रखते हैं और लगातार नौ बार विधायक रह चुके हैं। बृजभूषण ने कहा कि आराधना मिश्रा को भी अपने पिता से वही संस्कार और राजनीतिक परवरिश मिली है।

हालांकि, कांग्रेस के लिए चुनौती की ओर इशारा करते हुए बृजभूषण ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लड़ाई सिर्फ मोना के व्यक्तित्व या उनके नाम पर नहीं होगी। उनके मुताबिक चुनाव में राहुल गांधी और कांग्रेस के मुद्दे भी अहम भूमिका निभाएंगे और इसी वजह से कांग्रेस के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।बृजभूषण शरण सिंह इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर भी सकारात्मक टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने इंडिया अलायंस के संदर्भ में अखिलेश यादव की भूमिका को अहम बताते हुए कहा था कि उनके बिना गठबंधन में सब सूना है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उनकी ताजा टिप्पणी यूपी की सियासत में चर्चा का विषय बन गई है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *