Skip to content
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी, होटल और रिसॉर्ट परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

October 8, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

भोपाल: मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख पर्यटन और निवेश केंद्रों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उ…

भोपाल: मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख पर्यटन और निवेश केंद्रों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 में देश-विदेश के पर्यटन निवेशकों, हॉस्पिटैलिटी कंपनियों और क्षेत्र के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्राकृतिक संपदा, वन्यजीव, ऐतिहासिक स्थलों और आध्यात्मिक पर्यटन के कारण मध्यप्रदेश में इस क्षेत्र के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं

भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन क्षेत्र में निवेश से जुड़े कई समझौते किए गए। इसके अलावा विभिन्न परियोजनाओं के लिए निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड भी प्रदान किए गए

सीहोर जिले के रामगढ़ में ए.आर.एम. फूड्स प्राइवेट लिमिटेड करीब 848 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना पर काम कर रही है। इस निवेश से गोल्फ कोर्स, होटल विला, वेलनेस रिसॉर्ट और लक्जरी होटल विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। परियोजना से करीब 920 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद जताई गई है

ट्रैवल मार्ट के दौरान ऐतिहासिक नगरी ओरछा की विरासत के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की गई। इसके लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली के साथ एमओयू किया गया है। इसका उद्देश्य ओरछा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाना है

पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पर्यटक वाहन चालकों के प्रशिक्षण और प्रमाणन की दिशा में भी कदम उठाया गया है। इसके लिए आईआईटीटीएम ग्वालियर के साथ समझौता किया गया। इससे पर्यटकों को बेहतर और प्रशिक्षित परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है

ट्रैवल मार्ट में हुई वन-टू-वन बैठकों के दौरान हॉस्पिटैलिटी और लक्जरी रिसॉर्ट क्षेत्र में कई निवेश प्रस्ताव सामने आए। एटमॉस्फियर ग्रुप ने उज्जैन, इंदौर और प्रमुख वन्यजीव पर्यटन सर्किटों में करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना साझा की

रेनी ग्रुप ने मांडू, खजुराहो, सीधी और मैहर में 290 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव रखे। वहीं सर्व ग्रुप ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई में अल्ट्रा-लक्जरी वाइल्डलाइफ रिसॉर्ट सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश की योजना सामने रखी

ओंकारेश्वर में रमाडा रिसॉर्ट के निर्माण के साथ रातापानी, बांधवगढ़, पचमढ़ी और मढ़ई जैसे पर्यटन स्थलों पर भी नई परियोजनाओं के प्रस्ताव सामने आए हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश में पर्यटकों के लिए ठहरने और अन्य सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है

मध्यप्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्व और वन्यजीव क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन सुविधाएं विकसित करने में निवेशकों ने रुचि दिखाई। कान्हा, कूनो, पेंच, रानी दुर्गावती, संजय डुबरी, रातापानी, बांधवगढ़ और पन्ना जैसे क्षेत्रों में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर चर्चा हुई

ट्रैवल मार्ट में पर्यटन के साथ फिल्म और खान-पान से जुड़े पर्यटन पर भी चर्चा हुई। टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने मध्यप्रदेश को फिल्म निर्माण के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार साझा किए। अभिनेता अन्नू कपूर ने फिल्मों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं शेफ रणवीर बरार ने डेस्टिनेशन आधारित फूड टूरिज्म को विकसित करने के सुझाव दिए

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होटल, रिसॉर्ट, वेलनेस और इको-टूरिज्म परियोजनाओं के लिए निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड प्रदान किए। इसके अलावा खजुराहो-पन्ना, जबलपुर-भोपाल और उज्जैन-मक्सी मार्ग पर पर्यटकों की सुविधा के लिए वे-साइड एमिनिटीज विकसित करने वाली परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि पर्यटन परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन, अधोसंरचना और जरूरी अनुमतियों की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य निवेश को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है

मध्यप्रदेश में पर्यटन निवेश बढ़ने से होटल, हॉस्पिटैलिटी, परिवहन, स्थानीय हस्तशिल्प, खान-पान और अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। सरकार को उम्मीद है कि ट्रैवल मार्ट के जरिए सामने आए निवेश प्रस्ताव प्रदेश के पर्यटन बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे और मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख पर्यटन निवेश केंद्रों में नई पहचान दिलाने में मदद करेंगे

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *