Skip to content
October 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
apradh

पीलीभीत में रामलीला मेले के विवाद ने लिया खूनी रूप,गोलीकांड में तीन की मौत –

October 13, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में रामलीला मेले के आयोजन और पुराने हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोमवार दे…

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में रामलीला मेले के आयोजन और पुराने हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोमवार देर शाम हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

मृतकों की पहचान अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता और 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल मोहित गुप्ता ने बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।जानकारी के मुताबिक, आगामी रामलीला मेले की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान पिछले मेले के आय-व्यय और पैसों के लेनदेन का हिसाब मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला फायरिंग तक पहुंच गया। गोली लगने से चार लोग घायल हो गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुणाल श्रीवास्तव और अंकित गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोहित गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता के अलावा हर्षित गुप्ता और संतोष गुप्ता को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।तीन लोगों की मौत के बाद अमरिया कस्बे में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रामलीला मेले के पुराने हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुआ विवाद इस खूनी वारदात की वजह बना। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *