Skip to content
October 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

योगी सरकार के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, जलनिकासी और बीमारियों की रोकथाम पर जोर –

October 13, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

राजधानी लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। योगी सरकार के निर्देश पर जलभराव वाले क्…

राजधानी लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। योगी सरकार के निर्देश पर जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रामक और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम ने जोन-3 और जोन-6 के करीब 70 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। वहीं, नालियों की सफाई, कीचड़ हटाने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 400 से 500 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को लगाने की तैयारी है।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन-3 कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त सहित संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान को तेजी से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन इलाकों से बाढ़ का पानी उतर चुका है, वहां तत्काल मड पंप लगाकर जमा कीचड़, मिट्टी और गंदगी हटाई जाए। साथ ही नालियों की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनाई जाए।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने जीआईएस मैपिंग के आधार पर सेक्टरवार कार्ययोजना तैयार की है।

प्रत्येक सेक्टर में प्रभारी और गलीवार सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य और जलकल विभाग की संयुक्त टीमें अभियान की निगरानी करेंगी। जरूरत के अनुसार अन्य जोनों से भी अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को बुलाया जाएगा।जोन-3 के फैजुल्लागंज में 44 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। घैला रोड, दाउदनगर, गणेश बाग, सन्मंत विहार और मिल्लत नगर में भी सफाई और दवा छिड़काव का कार्य किया गया। मामा कॉलोनी और पुराने दाउदनगर में पानी उतरने के बाद गलियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई कराई गई।वहीं, जोन-6 के सैथा में 18 एकड़ और हयात नगर में 8 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। टांड़खेड़ा, दौलतखेड़ा, हरि नगर और मिश्री की बगिया सहित अन्य प्रभावित इलाकों में भी सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं।नगर निगम का विशेष ध्यान बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम पर है। इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर, चूने, सोडियम हाइपोक्लोराइट और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जलस्तर कम होने के साथ ही चरणबद्ध तरीके से सभी प्रभावित क्षेत्रों में सफाई और जलनिकासी का कार्य पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके और जनजीवन सामान्य हो सके।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *