Skip to content
October 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

PET 2025 वालों के लिए बड़ा मौका, नोट कर लें आवेदन की तारीख –

October 13, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! अगर आपने PET-2025 दिया है, तो ये मौका बिल्कुल मिस मत कीजिए!उत्तत प्रदेश में अवर अभियंता यानी जूनियर इंजीन…

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! अगर आपने PET-2025 दिया है, तो ये मौका बिल्कुल मिस मत कीजिए!उत्तत प्रदेश में अवर अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर के 1,536 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यांत्रिक और विद्युत क्षेत्र में तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का नया रास्ता खुला है।लेकिन ध्यान दीजिए… आवेदन की तारीखें दोनों भर्तियों के लिए अलग-अलग हैं! सबसे पहले बात यांत्रिक यानी मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर की। इसके 1,156 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 25 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।

वहीं विद्युत यानी इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर के 380 पदों के लिए आवेदन 6 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर 2026 तक चलेंगे।लेकिन सबसे जरूरी शर्त क्या है?दोनों भर्तियों में आवेदन के लिए PET-2025 में शामिल होना और आयोग से स्कोर कार्ड प्राप्त होना जरूरी है। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और मेरिट के आधार पर होगी।यानी सिर्फ आवेदन कर देना काफी नहीं… आगे बढ़ने के लिए निर्धारित पात्रता और स्कोर की शर्तें भी पूरी करनी होंगी।अब सवाल है ,,,आप मैकेनिकल की तैयारी कर रहे हैं या इलेक्ट्रिकल की? आवेदन से पहले अपनी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और संशोधन की अंतिम तारीख जरूर जांच लें।पूरी जानकारी और आधिकारिक विज्ञापन के लिए UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। तारीख नोट कर लीजिए, क्योंकि आवेदन की खिड़की खुलने वाली है!

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *