बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, इस दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल मे…
बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, इस दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है, यह दुर्घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास रामपुर श्मशान घाट के नजदीक हुई, जानकारी के मुताबिक, नाव पर करीब 30 लोग सवार थे, बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे भोज में शामिल होने के लिए नाव से गए थे। वापस लौटते समय नाव पलट गई, जिससे कई लोगों की जान चली गई।
राघोपुर के विधायक और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है, उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की अपील की, तेजस्वी यादव ने जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से बात कर घटनास्थल पर बचाव दलों की संख्या बढ़ाने तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की अतिरिक्त टीमों को तैनात करने का आग्रह किया।
तेजस्वी यादव के मुताबिक, हादसे में अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि तीन लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है, घटना के बाद से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि हादसा रात के समय हुआ, ऐसे में बचाव कार्य में तेजी लाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।
तेजस्वी यादव ने कहा कि वह पटना पहुंचते ही राघोपुर जाकर घटनास्थल और प्रभावित परिवारों का जायजा लेंगे। उन्होंने हादसे में अपने बच्चों और परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी घटनास्थल पर भेजा है, ताकि वे स्थिति की जानकारी लेकर पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं, फिलहाल, प्रशासन और बचाव दलों की ओर से राहत एवं बचाव अभियान जारी है, हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
div
Source: Filmitics







