Skip to content
October 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

पलेरा में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का भव्य स्वागत, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर हुई पुष्पवर्षा

October 15, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश के पलेरा नगर में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 के पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बागेश्वर धाम से शुरू हुई इस यात्…

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश के पलेरा नगर में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 के पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बागेश्वर धाम से शुरू हुई इस यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। छोटी स्टैंड पर भी हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल नजर आया

यात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हरितला मंदिर के मुख्य द्वार पर रथ से खड़े होकर हनुमान जी की आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपनी आस्था व्यक्त की। छोटे बस स्टैंड पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, नगर परिषद उपाध्यक्ष रानू तिवारी और उनके साथियों ने स्वागत किया। महिलाओं ने कलश रखकर यात्रा का अभिनंदन किया। वहीं, जेसीबी मशीनों के माध्यम से भी रथ यात्रा पर फूल बरसाए गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पवर्षा कर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू है भाई-भाई।” उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू समाज से एकजुट रहने और आपसी भेदभाव से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा भी दी। उनके संबोधन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया

रथ यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। यात्रा के स्वागत के लिए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भागीदारी की। पलेरा में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के आगमन से धार्मिक माहौल बना रहा। पुष्पवर्षा, आरती और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *