Skip to content
October 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

भोजपाल गरबा महोत्सव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव, भजन गाकर दिया संस्कृति और नारी सम्मान का संदेश

October 16, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भोजपाल गरबा महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव…

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भोजपाल गरबा महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया और भजन गायन के माध्यम से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियों और श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच आयोजन में भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या पूजन और देवी आराधना का विशेष स्थान है। नारी को शक्ति का स्वरूप बताते हुए उन्होंने कहा कि शक्ति की उपासना समाज के कल्याण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सुरक्षित रखना भी आवश्यक है। जिस समाज को अपनी परंपराओं और विरासत पर गर्व होता है, वह आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ मध्य प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है

नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, महिलाओं का सम्मान करने और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरबा केवल नृत्य और मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देवी शक्ति की आराधना और सामूहिक उल्लास के माध्यम से शांति एवं सकारात्मकता का संदेश देता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। उन्होंने कामना की कि वर्ष 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत विकास के सभी प्रमुख क्षेत्रों में अग्रणी स्थान हासिल करे

भोजपाल महोत्सव मेला समिति की ओर से पिछले तीन वर्षों से लगातार गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी जंबूरी मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों और देवी आराधना ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। भोजपाल गरबा महोत्सव ने नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक आस्था, नारी सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *