Skip to content
October 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर CM मोहन यादव सख्त, निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश

October 19, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्ह…

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास, श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था और लंबित स्वीकृतियों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क चौड़ीकरण के कारण प्रभावित होने वाले व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाए। इसके लिए वैकल्पिक बाजारों का व्यवस्थित विकास करने के साथ बर्तन बाजार और सोना-चांदी के कारोबारियों के पुनर्वास की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ व्यापारियों की आजीविका और सुविधाओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है

सिंहस्थ से संबंधित जिन परियोजनाओं की स्वीकृतियां लंबित हैं, उन्हें नवंबर माह में प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ मेला कार्यालय, कलेक्ट्रेट और सिंहस्थ सेल में जरूरी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती इसी सप्ताह सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि तैयारियों से जुड़े काम तेजी से आगे बढ़ सकें

सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूलों, कॉलेजों और सांदीपनि विद्यालयों में ठहरने के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाने को कहा। इसके अलावा घट्टिया, तराना और आसपास के क्षेत्रों में टेंट सिटी तथा होल्डिंग एरिया विकसित करने की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किसानों और सामाजिक संस्थाओं को भी टेंट सिटी विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इससे मुख्य आयोजन स्थल पर दबाव कम करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, व्यापारियों के पुनर्वास और आवासीय सुविधाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। सरकार का उद्देश्य आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उज्जैन में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना है

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *