Skip to content
October 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

Jaunpur News: कृपाशंकर सिंह ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कोलकाता हादसे पर जताया दुख –

October 20, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री और जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने विजयादशमी के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कह…

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री और जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने विजयादशमी के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और अपने भीतर मौजूद अहंकार व बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लेने की अपील की।

मीडिया से बातचीत में कृपाशंकर सिंह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें याद दिलाता है कि अहंकार और बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंत में जीत सत्य और धर्म की ही होती है। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि दशहरे पर रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि बुराइयों को समाप्त करने का प्रतीक भी है। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम की मर्यादा, संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छे विचारों और आदर्शों को अपनाना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि लोगों को प्रतीकात्मक रावण के पुतले के साथ अपने भीतर मौजूद अहंकार, द्वेष और अन्य बुराइयों का भी दहन करना चाहिए। यही विजयादशमी के पर्व का वास्तविक संदेश है।

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे पर कृपाशंकर सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अधिक सतर्क और मुस्तैद रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए भीड़ का प्रबंधन और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम बेहद जरूरी हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को भी दर्शन के लिए जल्दबाजी या उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए, क्योंकि ऐसी स्थिति हादसों का कारण बन सकती है।

कृपाशंकर सिंह ने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करेंगे और रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाएंगे।

उन्होंने लोगों से पर्व को आपसी सद्भाव, मर्यादा और सकारात्मक विचारों के साथ मनाने की अपील की। विजयादशमी का संदेश यही है कि व्यक्ति अपने आचरण में सत्य, धर्म और सद्भाव को स्थान दे तथा समाज में अच्छाई और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाए।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *