Skip to content
September 29, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय प्लेयर्स का धमाल, श्री चरणी ने रचा इतिहास, दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने भी बिखेरा जलवा

September 29, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

ICC T20I Rankings : इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम लगातार खेल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया एशिया की सबसे मजबूत टीम है, ये उसने हाल की के दिनों…

ICC T20I Rankings : इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम लगातार खेल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया एशिया की सबसे मजबूत टीम है, ये उसने हाल की के दिनों में एक नहीं बल्कि दो-दो बार साबित कर दिया है. भारत ने हाल ही में पहले एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया और फिर एशियन गेम्स 2026 का फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन में भारत की महिला क्रिकेर्ट्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैेंकिंग में मिलता है. अब एक बार फिर से आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत की श्री चरणी, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने जलवा बिखेरा है

भारत की श्री चरणी आईसीसी विमेंस टी20I बॉलिंग रैंकिंग में अपने करियर के बेस्ट 817 रेटिंग पॉइंट्स पर पहुंच गई हैं, जो नवंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट के बनाए 806 के पिछले हाई मार्क से आगे निकल गई हैं. ये विमेंस टी20I बॉलिंग रैंकिंग में हासिल किए गए अब तक के सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हैं. लेफ्ट-आर्म स्पिनर हाल ही में आठवें विमेंस एशिया कप टाइटल और उसके कुछ दिनों बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में भारत की पसंदीदा बॉलर थीं

🚨 HISTORY CREATED BY SREE CHARANI 🇮🇳🫡- She has broken the record of Megan Schutt for the highest rating points ever in Women’s T20I bowling ranking. Coming from Andhra Pradesh, just 22 years old, she has achieved the peak in T20Is. pic.twitter.com/FxVtcKdQa8

श्री चरणी ने पूरे एशिया कप में 12 विकेट लिए, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 4/20 का विकेट भी शामिल है, जिसमें भारत ने 72 रन से जीत हासिल करके आठवीं बार ट्रॉफी उठाई. जापान में हुए एशियन गेम्स में श्री चरणी ने मेजबान जापान के खिलाफ अपने करियर का सबसे अच्छा 4/10 का प्रदर्शन करके भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, फिर 22 सितंबर को गोल्ड-मेडल मैच में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर दो विकेट लिए, जिससे उनकी रेटिंग 817 के पीक पर पहुंच गई

India spinner creates a new all-time record in the ICC Women’s T20I Bowling Rankings 😮

भारत की ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में तीन विकेट लिए. इससे उनके टी20I बॉलिंग रैंकिंग में 754 पॉइंट हो गए हैं, वो दूसरे नंबर पर हैं. जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 723 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. चरणी और दीप्ति के अलावा टॉप 20 में भी कोई अन्य गेंदबाज साशिल नहीं हैं

CAPTAIN HARMANPREET KAUR & SMRITI MANDHANA WITH INDIAN FLAG AFTER WON GOLD MEDAL. ❤️🇮🇳 pic.twitter.com/V13QyxScP6

बैटर्स में स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20I बैटिंग रैंकिंग में टॉप पांच में वापस आ गई हैं. बाएं हाथ की ओपनर ने एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका पर भारत की जीत में 79 रन बनाए थे. आईसीसी टी20 महिला रैंकिंग में भारत की शेफाली वर्मा 759 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं. वही टॉप 10 में यानी 10वें नंबर पर हमनप्रीत कौर मौजूद हैं. भारतीय कप्तान के नाम 656 रेटिंग प्वाइंट्स दर्ज हैं

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *