Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में गुरुवार देर रात प्रेमिका ने प्रेमी को होटल में मिलने के लिए बुलाया।

By admin · June 15, 2024 · 1 min read
पुलिस ने आरोपी प्रमिका को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने आरोपी प्रमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ में गुरुवार देर रात प्रेमिका ने प्रेमी को होटल में मिलने के लिए बुलाया। शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी का हाथ-पैर बांध कर पिटाई की। फिर चाकू से गला रेतकर फरार हो गई। लड़के के चीखने की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी कमरे में पहुंचे। देखा लड़का खून से लथपथ तड़प रहा था।

होटल मैनेजर ने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को घटना का जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़के को केजीएमयू में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने लड़के की मां की शिकायत पर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका नर्स का काम करती है। ​​​​​घटनाा खुर्दही बाजार के एआर होटल की है।

चाकू लगने के बाद अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बोलने में दिक्कत हो रही है।
चाकू लगने के बाद अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बोलने में दिक्कत हो रही है।

कमरा नंबर 207 में रुके थे दोनों

प्रेमिका का नाम रेनू बताया जा रहा है, जबकि प्रेमी का नाम अंकित है। गोसाईंगंज का रहने वाला अंकित इलेक्ट्रिशियन है। लड़के की मां मंजू देवी ने बताया, गुरुवार को रेनू ने बेटे को कॉल कर खुर्दही बाजार के एआर होटल में मिलने के लिए बुलाया था।

कमरा नंबर 207 बुक कर अंकित व रेनू रुके थे। शुक्रवार तड़के चार बजे शादी की बात को लेकर रेनू का अंकित से झगड़ा हो गया। इसपर रेनू ने अंकित के हाथ पैर बांध दिए और गले पर चाकू से कई वार किए। फिर वहां से भाग निकली।

रेनू को होटल से अकेला निकलते देख होटल कर्मचारी को शक हुआ। कमरे से चीखने की आवाज आ रही थी। कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो अंकित खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था।

शादी से इनकार पर चिढ़ी थी रेनू

इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया- आरोपी रेनू नर्स है। चांद सराय बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर बेड के नीचे से चाकू बरामद किया गया है।

पर्स में रखकर लाई थी चाकू

पूछताछ में पता चला कि रेनू अंकित से शादी करना चाह रही थी। लेकिन अंकित शादी नहीं करना चाह रहा था। शादी से इनकार करने पर रेनू भड़क गई और हमला कर दिया। आरोपी रेनू अंकित को जान से मारने के इरादे से होटल आई थी। उसके पर्स में चाकू रखा था। जब उसने शादी से मना किया तो रेनू ने अचानक हमला कर दिया।

और खबरें