Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

मिहींपुरवा नगर में अतिक्रमण मुक्त हेतु चलाया गया अभियान ?

By admin · June 19, 2024 · 1 min read

मिहींपुरवा(बहराइच): मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र मिहींपुरवा कस्बे में कस्बे के व्यापारियों द्वारा मुख्य मार्ग के पटरी पर अतिक्रमण करने के कारण कस्बे में जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है । आम जनमानस को प्रतिदिन जान के झाम से जूझना पड़ता है । उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के क्रम में मोतीपुर पुलिस ने जाम हटाए जाने के लिए अभियान चलाया ।

मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत मोतीपुर वन बैरियर से लेकर स्टेट बैंक तक व जरही रोड, बड़ी बाजार, स्टेशन रोड, रेलवे क्रासिंग इत्यादि थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में मोतीपुर पुलिस टीम के साथ मिहींपुरवा नगर में भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी दुकानदारों को अनाउंसमेंट करते हुए सभी दुकानदारों को बताया गया कि अपनी दुकान का बोर्ड इत्यादि सहित जो भी समान है। उसे अपने दुकान के अंदर या फिर सड़क किनारे बनी नाली की सीमा के अन्दर तक ही सीमित रखें । पिच रोड को पूरी तरह से खाली रखें । जिससे खरीदारी करने के लिए आए हुए ग्राहक अपनी साइकिल मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी कर सकें ।

जिससे यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो । सभी दुकानदारों को दो दिन का समय दिया जाता है । यदि 2 दिन के बाद कोई भी दुकानदार अतिक्रमण करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ हम कार्यवाही की जाएगी । उक्त अभियान के दौरान मोतीपुर थानाध्यक्ष दद्दन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक जितेन्द्र दीक्षित सहित मोतीपुर पुलिस टीम के जवान कस्बे में भ्रमणशील रहे ।

और खबरें