2 चोरी की बाइक सहित नेपाली युवक गिरफ्तार।

Date:

रुपईडीहा बहराइच। मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे 2 चोरी की बाइक सहित 1 नेपाली युवक को रुपईडीहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उक्त जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एसआई संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार बाबागंज चौकी इंचार्ज राम गोविंद वर्मा, का.राहुल सिंह, आशीष सिंह व भरत यादव एनएच 927 स्थित जैतापुर मोड़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। पुलिस द्वारा की जा रही जांच को देखकर युवक जल्दबाजी में स्कूटी पीछे मोड़कर भागने लगा व फिसलकर गिर गया। पुलिस कर्मियों ने इसे पकड़ लिया।

नेपाली नम्बर की इस स्कूटी के प्रपत्र मांगे गए तो कोई प्रपत्र नही मिले। इसे पकड़कर पूछताछ की गई तो युवक ने स्वीकार किया कि मैने 17 जून को रुपईडीहा से इस स्कूटी की चोरी की थी। एसएचओ ने यह भी बताया कि इसकी प्राथमिकी रुपईडीहा थाने में दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी युवक की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास खंडहर से बजाज डिस्कवर बाइक भी बरामद की गई।

युवक की पहचान अजीज अहमद शेख पुत्र शफी शेख उम्र 28 वर्ष निवासी फुलटेकरा वार्ड नं 16 नेपालगंज उप महानगर पालिका राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
19/6/2024

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक साल से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे होम्योपैथी डॉक्टर।

लखनऊ। प्रदेश के होम्योपैथी विभाग में चयनित 68 चिकित्सकों...

भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक भी झुलसा,, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम‌

मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे के दिक्षित ढाबा से...