Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

रुपईडीहा बहराइच। शनिवार की सुबह 7 बजे बघमरवा ग्रामवासी जमुना प्रसाद दुबे का शव नहर पटरी पर ?

By admin · June 29, 2024 · 1 min read

थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज।


रुपईडीहा बहराइच। शनिवार की सुबह 7 बजे बघमरवा ग्रामवासी जमुना प्रसाद दुबे का शव नहर पटरी पर तेलियानी गांव के सामने खून से लथपथ पड़ा मिला था। मौके पर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह सदलबल सूचना मिलते ही पहुंच गए थे। शव को पीएम हेतु बहराइच भेज दिया गया। मृतक के बेटे दिनेश कुमार दुबे ने प्रमोद कुमार दुबे पुत्र राम आधार दुबे के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव में पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि 80 वर्षीय जमुना प्रसाद दुबे पुत्र कन्हैया लाल दुबे के अम्बर लाल, उमाशंकर, विसेसर व दिनेश कुमार 4 पुत्र तथा 2 पुत्रियां हैं। जमुना प्रसाद दुबे ने अपनी जमीन लड़की पुष्पा व दिनेश कुमार को लिख दी थी। इससे उसके तीनो पुत्र व पोते नाराज चल रहे थे। शुक्रवार को पुष्पा व उसका पति पवन पंडितपुरवा से अनेक लोगों के साथ आया था। भारी झगड़ा हुआ। गांव वालों ने बीच बराव करा दिया था।

उक्त जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पीएम हेतु बहराइच भेज दिया गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गयी है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
29/6/2024

और खबरें