Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के बंथरा थाना इलाके के एक गांव में 10 साल की एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है।

By admin · June 30, 2024 · 1 min read
लखनऊ के बंथरा थाना इलाके के एक गांव में 10 साल की एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुक्रवार की रात 9 बजे मुझे बुलाने के लिए लड़की घर से थोड़ी दूर मशीन पर जा रही थी। पास के ही 3 युवक, मोहित, प्रियांशु, अंबर ने लड़की को रास्ते से उठा ले गए।

मैं मशीन से लौटकर आया तो घर का दरवाजा खुला था। तलाश के बाद भी बेटी नहीं मिली। हमने 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछा पर बेटी की जानकारी नहीं मिली।

पुलिस की टीम मुझे लेकर थाने गई। थोड़ी देर बाद घर से फोन आया कि पास के तीन लड़के बेटी को गांव में बने एक मकान के छत पर ले जा रहे थे, वो चिल्लाने लगी। जिसके बाद लोग उसे घर लेकर आए।

शनिवार को पहुंची पुलिस ने लड़की का बयान लिया है। पिता की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

और खबरें