Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में जनरथ बस की छत टपकने से यात्री नाराज हो गए। उनका कहना है ?

By admin · June 30, 2024 · 1 min read

लखनऊ में जनरथ बस की छत टपकने से यात्री नाराज हो गए। उनका कहना है कि मुजफ्फरनगर के लिए टिकट बुक कराई थी, लेकिन सीट पर पानी टपकने से बैठने की जगह नहीं मिली। इसके कारण परेशानी हुई। उन्होंने रोडवेज से किराया रिफंड करने की भी मांग की है।

दरअसल, रविवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बादल भी छाए हुए है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शाम तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश की हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

मानसून एक्टिव होने के बाद शुक्रवार और शनिवार के दिन लखनऊ में रिकॉर्ड स्तर पर करीब 125 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि, प्रदेश में सिर्फ 18MM ही बारिश हुई। पूर्वी यूपी में 11.4 मिलीमीटर और पश्चिमी यूपी में 7 मिलीमीटर की बारिश हुई।

बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम है।
बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम है।

दो दिनों तक भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 2 दिनों तक लखनऊ में भारी बारिश की संभावनाएं जताई है। इसके बाद भी 5 जुलाई तक लखनऊ में बारिश के आसार बने हुए हैं। आने वाले 5 जुलाई तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक के रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज किया जाएगा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान होगा।

गर्मी से मिली राहत

विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून आने के कारण गर्मी से राहत मिली है। इस बार लखनऊ में अच्छी बारिश के आसार हैं। मानसून अरब सागर में ज़्यादा सक्रिय बना हुआ है। इसकी वजह से दक्षिण-पश्चिम में मानसून गुरुवार को ही पहुंच गया। यूपी की तराई वाले इलाकों की और मानसून बढ़ गया है। इसके असर से दक्षिण-पश्चिम यूपी में कई जगहों पर बारिश हो रही है।

रिमझिम बारिश के बीच पार्क में झूला झूलते लोग।
रिमझिम बारिश के बीच पार्क में झूला झूलते लोग।

जून महीने में पहली बार कम रहा तापमान

शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री कम रहा। जून महीने में पहली बार आधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। जबकि,24 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.3 दर्ज किया गया था।

बारिश के कारण कॉलोनियों में सन्नाटा पसरा है, जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे।
बारिश के कारण कॉलोनियों में सन्नाटा पसरा है, जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे।

आगे कैसा रहेगा मौसम

आने 6 दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। पारा 3-4 डिग्री तक नीचे जाएगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी।

मानसून कहां पहुंचा, कहां अटका

  1. मानसून पूर्वी यूपी, दक्षिणी यूपी में सोनभद्र से बुंदेलखंड, पश्चिम यूपी के कुछ जिलों और नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों से आगे बढ़ गया है। यूपी के 80% एरिया को मानसून की हवाओं ने कवर कर लिया है।
  2. बंगाल की खाड़ी की मानसून शाखा जो 7 दिन से बिहार के रक्सौल में अटकी थी, वह कुशीनगर और गोरखपुर से होते हुए नेपाल और उत्तराखंड की ओर जा रही है।

और खबरें