Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक युवती से मारपीट की गई। लड़की के बेडरुम में घुसे युवक ने उसे गालियां दी और थप्पड़ मारे। सपा ने लिखा- वीडियो में एक नाबालिग मासूम बच्ची को मां बहन की गालियां देता ये भाजपा नेता है।

By admin · July 6, 2024 · 1 min read
लखनऊ में नाबालिग लड़की को थप्पड़ मारता भाजपा नेता। - Dainik Bhaskar
लखनऊ में नाबालिग लड़की को थप्पड़ मारता भाजपा नेता।

लखनऊ में एक नाबालिग लड़की के साथ बेडरूम में मारपीट की गई। आरोपी युवक फोन पर बात करते हुए गाली दे रहा था और थप्पड़ भी मार रहा था। लड़की ने खुद ही इसका वीडियो बना लिया। फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सपा ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोपी को भाजपा नेता बताया। साथ ही सरकार और भाजपा पर सवाल खड़े किए।

गोमतीनगर में रिटायर्ड IRS अधिकारी के घर नाबालिग के साथ मारपीट करता युवक।
गोमतीनगर में रिटायर्ड IRS अधिकारी के घर नाबालिग के साथ मारपीट करता युवक।

लड़की चाचा के यहां रहकर करती है पढ़ाई

पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया- मैं मूलरूप से लखीमपुर खीरी के धौरहरा की रहने वाली हूं। मेरे चाचा का घर गोमतीनगर के विशाल खंड में है। यहीं पर मैं रहकर पढ़ाई करती हूं। चाचा रिटायर्ड IRS अफसर हैं। चाचा के घर सिधौली के नीलगांव स्टेट में रहने वाले संजय सिंह के बेटे प्रबल प्रताप सिंह का आना-जाना है।

छेड़छाड़ कर कपड़े भी फाड़े

12-13 जून की रात प्रबल प्रताप अपने साथियों के साथ चाचा के घर में घुसा। वह मुझसे घर छोड़कर जाने के लिए कहने लगा। मना करने पर छेड़छाड़ करते हुए मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। मैंने इस बात का विरोध किया। इस पर प्रबल ने अपने पिता संजय को फोन लगा कर स्पीकर ऑन करके बात की।

लड़की ने चोरी से बनाया वीडियो

संजय ने मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दीं। मैंने उसे गाली देने से मना किया, तो प्रबल ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। मैंने चोरी से इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। मुझे रिकॉर्डिंग करते देख प्रबल प्रताप में मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया। मारपीट करने के बाद प्रबल मौके से भाग गया। इसके बाद मैंने चाचा के साथ थाने में जाकर पुलिस को इस पिटाई के बारे में बताया।

वहीं, लड़की ने अपने टूटे मोबाइल को रिपेयर कराया और उसका डाटा निकलवाया। इसके बाद पूरी घटना का वीडियो सामने आया।

अब वह पढ़िए जो सपा ने ‘X’ पर पोस्ट शेयर कर लिखा

सपा ने लिखा- वीडियो में एक नाबालिग मासूम बच्ची को मां बहन की गालियां देता ये भाजपा नेता है। बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की गई है। कपड़े फाड़ने की कोशिश करने वाला ये हैवान, दरिंदा भाजपा नेता है। बच्ची को डराने धमकाने और गाली देकर थप्पड़ मारने वाला ये इंसान के रूप में शैतान भाजपा नेता है। भाजपाइयों द्वारा भाजपा शासित योगी सरकार में बहन-बेटियों के सुरक्षा के हालात यही हैं। शर्म करें सीएम योगी जी महाराज।

गाड़ी पर बीजेपी का स्टिकर, भारत सरकार भी लिखा

आरोपी प्रबल प्रताप सिंह का एक फोटो समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने शेयर किया है। वह जिस गाड़ी के पास खड़ा है, उस पर भाजपा बीजेपी का स्टिकर है। इसी स्टिकर में भारत सरकार भी लिखा है।

आरोपी प्रबल का यह फोटो समाजवादी पार्टी ने 'X' पर शेयर किया है।
आरोपी प्रबल का यह फोटो समाजवादी पार्टी ने ‘X’ पर शेयर किया है।

आरोपी की तलाश शुरू

गोमतीनगर थाने के इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय का कहना है- घटना 13 जून की है। पीड़िता की शिकायत पर 323, 504, 506, 427, 452 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

और खबरें