Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के जानकीपुरम में इलाके में झुग्गी झोपड़ी संदिग्ध हालात मजदूर का शव लटकता मिला है।

By admin · July 6, 2024 · 1 min read
लखनऊ के जानकीपुरम में इलाके में झुग्गी झोपड़ी संदिग्ध हालात मजदूर का शव लटकता मिला है। शव मच्छरदानी से बने फंदे से लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने हत्या करके लाश लटकाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक जानकीपुरम के 60 फीटा रोड इलाके झुग्गी झोपड़ी बनी है। 55 वर्षीय पप्पू का शव झोपड़ी में ही लटकता मिला है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। झोपड़ी के पास रहने वाले सौरभ का आरोप लगाया है कि झोपड़ी में सुसाइड करना संभव ही नहीं है। मृतक की लाश के पास खून बिखरा हुआ है। खून के धब्बे भी मौजूद हैं।

अवैध झोपड़ी पर प्रसाशन क्यों नहीं करता है कार्रवाई

सौरभ का कहना है कि जानकीपुरम 60 फीट रोड पर सरकार की जमीन पर अवैध झोपड़ी लगाकर सैकड़ों लोग रहते हैं। जिससे पूरी कॉलोनी बहुत परेशान है क्योंकि यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है।आए दिन चोरियां भी होती हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।

और खबरें