बहराइच जिले के नवाबगंज इलाके में स्थित एक ग्राम में खेत में काम करते वक्त पुत्र व पिता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

Date:

हत्याकांड के बाद घर में लोगों की भीड़ लग गई। - Dainik Bhaskar
हत्याकांड के बाद घर में लोगों की भीड़ लग गई।

बहराइच जिले के नवाबगंज इलाके में स्थित एक ग्राम में खेत में काम करते वक्त पुत्र व पिता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। खेत में मौजूद अन्य लोगों में दोनों को शांत कराया।

थोड़ी देर बात दोनों घर लौट आए। तभी बेटे ने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गया। जब तक परिजन घायल को अस्पताल लेकर जाते उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के फुटहा जगन्नाथपुर ग्राम के रहने वाले राम विलास के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। इसी दौरान पुत्र राम सुख से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई कुछ देर बाद दोनो घर लौट आए। रामविलास घर पर बैठे थे तभी उनके बेटे ने उन पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गया। बुरी तरह घायल राम विलास को परिजन जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौके पर ही मौत हो गई

पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया

घटना की सूचना गांव के लोगों ने नवाबगंज पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी आर के पांडे ने बताया की बेटे ने पिता की हत्या की है। फरार बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related