Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चिनहट पुलिस लापरवाही का आरोप लगाया है।

By admin · July 20, 2024 · 1 min read

लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चिनहट पुलिस लापरवाही का आरोप लगाया है। वीएचरपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारे एक कार्यकर्ता की पिटाई के बाद भी पुलिस एक्शन नहीं ले रही है।

उनका कहना है कि कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जय कृष्ण अवस्थी पर कमता चौकी के पास जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। चार-पांच हमलावरों ने मिलकर जय कृष्ण अवस्थी को लहूलुहान कर दिया था।

इस घटना के बावजूद, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्होंने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी समेत सभी उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेन्द्र विक्रम सिंह ने पुलिस आयुक्त लखनऊ से दूरभाष पर वार्ता कर घटना में शामिल अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन उनका कहना है कि चिनहट थाने पर आकर सारी कार्यवाही शून्य हो जाती है, जिससे अपराधियों को पराश्रय मिल रहा है।

चिनहट थाने की उदासीनता और लापरवाही के चलते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। बजरंग दल के विभाग सहसंयोजक विजय बजरंगी ने कहा कि यदि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो बजरंग दल चुप नहीं बैठेगा।

प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेन्द्र विक्रम सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करती और ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो कार्यकर्ता आंदोलन का रुख कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

8 जुलाई को पीड़ित कमता चौराहे के पास एक पान की दुकान पर खड़े थे। आरोप है कि आशीष पांडेय समेत 2 लोग आए जबरन 1 हजार रुपए मांगने लगे। पीड़ित ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने लड़ाई को और बुरी तरह से पीटा।

और खबरें