Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

यूपी सरकार और संगठन में तकरार के बीच दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम किन्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोनम ने भ्रष्टाचार और अफसरों की मनमानी का आरोप लगाया।

By admin · July 20, 2024 · 1 min read
यूपी सरकार और संगठन में तकरार के बीच दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम किन्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोनम ने भ्रष्टाचार और अफसरों की मनमानी का आरोप लगाया। कहा- अधिकारी बंदरबाट कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही। मेरे विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला हुआ। संगठन में काम करूंगी। संगठन, सरकार से बड़ा है।
उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम किन्नर ने योगी से मुलाकात की थी। (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम किन्नर ने योगी से मुलाकात की थी। (फाइल फोटो)

इस्तीफे में यह लिखा है

मैं सोनम चिश्ती (किन्नर) उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), किन्नर कल्याण बोर्ड हूं। लोकसभा चुनाव- 2024 में भाजपा के यूपी में आए परिणामों से आहत होकर हार की जिम्मेदारी लेती हूं। मैं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहते हुए जनता के बीच में भाजपा को मजबूत करने में असफल रही हूं। इस कारण मैं अपनी अंतरात्मा से व्यथित होकर पद से त्यागपत्र दे रही हूं। मैं पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करती रहूंगी। पार्टी से जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगी।

9 अगस्त 2021 को यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश किन्नर विकास बोर्ड का गठन कर सोनम चिश्ती को बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
9 अगस्त 2021 को यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश किन्नर विकास बोर्ड का गठन कर सोनम चिश्ती को बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

कौन हैं सोनम किन्नर

सोनम चिश्ती पहले समाजवादी पार्टी में थीं और अपने समाज का प्रतिनि​धित्व करती थीं। सपा में उन्हें महिला सभा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा वह सपा में राष्ट्रीय कैंपेनर भी रही थीं।
लगभग तीन साल पहले उन्होंने सपा छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। भाजपा सरकार ने अगस्त, 2021 में किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया और 18 नवंबर 2021 को सोनम चिश्ती को इसका उपाध्यक्ष बना दिया था।

इस बोर्ड का काम किन्नरों की आवश्यकताओं, मुद्दों और समस्याओं पर काम करते हुए सुधारों के लिए सरकार को सुझाव देना था। इसके अलावा किन्नरों का शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक विकास, समानता और समता के लिए दिशा-निर्देश जारी करना था।

सोनम किन्नर आश्रम सुल्तानपुर की पीठाधीश्वर भी हैं। भाजपा में आने से पहले भी समाजसेवा के लिए उनका नाम चर्चा में आता रहा है।
सोनम किन्नर आश्रम सुल्तानपुर की पीठाधीश्वर भी हैं। भाजपा में आने से पहले भी समाजसेवा के लिए उनका नाम चर्चा में आता रहा है।

कब-कब रहीं चर्चा में

  1. बरेली में सोनम किन्नर ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाया था। गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया था।
  2. सोनम ने कानपुर में एक बैठक में इस्तीफे की धमकी दी थी और कहा था कि उनके समाज के लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। यही हाल रहा तो वह इस्तीफा दे देंगी।
  3. सोनम ने अलीगढ़ में कहा था कि एमपी और एमएलए की पेंशन बंद होनी चाहिए।
  4. सोनम ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की थी। हालांकि भाजपा ने यहां से मेनका गांधी को टिकट दिया था, जो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से हार गईं।

यूपी में लहराएगा भगवा, 5 लाख किन्नर भाजपा का देंगे साथ

सोनम ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा था कि यूपी में करीब 5 लाख किन्नर हैं। हम सभी किन्नर हल्दी और चावल लेकर घर-घर जाएंगे। प्रदेश में किन्नरों के साथ अन्याय हो रहा था। लेकिन, योगी सरकार ने किन्नर बोर्ड का गठन कर साबित कर दिया है कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। सोनम किन्नर आश्रम सुल्तानपुर की पीठाधीश्वर भी हैं।

सियासत में आगे बढ़ीं सोनम

सोनम किन्नर ने साल 2018 में नगर पालिका का चुनाव लड़ा था। हालांकि भाजपा की बबिता जायसवाल से हार गईं थीं। कोविड लहर के दौरान मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में ऑक्सीजन सप्‍लाई में सहयोग के तौर पर 50 हजार का चेक जिला प्रशासन को सौंपा था। 3 महीने पहले सोनम ने 7 नेताओं के साथ भाजपा जॉइन की थी। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

केशव बोले- समाप्त दल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा:अखिलेश का जवाब- न संगठन न सरकार, सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने करीब 29 घंटे बाद अखिलेश यादव के मानसून ऑफर का जवाब दिया। उन्होंने कहा- एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल, जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है। मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे।

और खबरें