Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के निगोहां से किडनैप छात्रा जम्मू में मिली है। पुलिस सर्विलांस की मदद से जम्मू पहुंची और छात्रा को बरामद किया।

By admin · July 22, 2024 · 1 min read
17 जुलाई को किडनैप हुई थी छात्रा। पुलिस की दो टीम तलाश कर रही थी। - Dainik Bhaskar
17 जुलाई को किडनैप हुई थी छात्रा। पुलिस की दो टीम तलाश कर रही थी।

लखनऊ के निगोहां से किडनैप छात्रा जम्मू में मिली है। पुलिस सर्विलांस की मदद से जम्मू पहुंची और छात्रा को बरामद किया। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। छात्रा के घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई थीं।

जम्मू में छात्रा के साथ तीन लड़के और दो लड़कियां भी मिली हैं। पुलिस ने बताया, छात्रा के साथ रहने वाले युवक ने एक नया सिम खरीदा था। उसके सिम की लोकेशन मिलने पर पुलिस जांच के लिए जम्मू पहुंची।

किडनैप की गई लड़की मोहनलालगंज इलाके के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। (प्रतीकात्मक फोटो)
किडनैप की गई लड़की मोहनलालगंज इलाके के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है।

जीजा को फोन कर बोली थी- मुझे बचा लो ये 7 लोग मार देंगे

छात्रा 17 जुलाई को लापता हुई थी। शनिवार को उसने जीजा को फोन किया था। फोन पर छात्रा ने कहा था मुझे किडनैप किया गया है। मैं फंस गई हूं। बचा लो नहीं तो ये लोग मार देंगे। लड़की ने कहा, इनके गैंग में 3 लड़कियां और 4 लड़के हैं। मुझे दवा खिलाई गई। कहां हूं, ये पता नहीं है। मुझे किसी तरह से बचा लो। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी निगोहां थाना पुलिस को दी थी।

घर नहीं लौटी तो परिवार परेशान हुआ

​निगोहां थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली लड़की मोहनलालगंज के बिंदौआ स्थित एक कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा है। रोज की तरह वो गुरुवार को भी कॉलेज गई थी। देर शाम हो जाने के बाद भी घर नहीं लौटी। परिवार वालों को चिंता हुई तो फोन कर अपने परिचितों और रिश्तेदारों से पता किया। लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।

गुरुवार देर शाम लड़की के घर वालों ने निगोहां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं लगा। शुक्रवार का दिन बीत गया। लेकिन लड़की का पता परिवार वाले नहीं लगा सके।

लखनऊ में कॉलेज छात्रा किडनैप:जीजा को फोन कर बोली- मुझे बचा लो ये 7 लोग मार देंगे, कहां हूं पता नहीं

किडनैप की गई लड़की ने चोरी से फोन कर जीजा को किडनैपिंक की जानकारी दी। (प्रतीकात्मक फोटो)
किडनैप की गई लड़की ने चोरी से फोन कर जीजा को किडनैपिंक की जानकारी दी। (प्रतीकात्मक फोटो)

लखनऊ के निगोहां से तीन दिन पहले किडनैप हुई ग्रेजुएशन की छात्रा का फोन शनिवार को उसके जीजा के पास आया। फोन पर छात्रा ने कहा मुझे किडनैप किया गया है। मैं फंस गई हूं। बचा लो नहीं तो ये लोग मार देंगे।

और खबरें