Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के गोमती नगर थाने में महिला ने अपने परिचित पर अश्लीलता करने की शिकायत दर्ज कराई है।

By admin · July 30, 2024 · 1 min read
लखनऊ के गोमती नगर थाने में महिला ने अपने परिचित पर अश्लीलता करने की शिकायत दर्ज कराई है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके 6 साल के बच्चे की हत्या करने की धमकी दी। वहीं विभूतिखंड इलाके में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के बाद युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें फर्रूखाबाद की रहने वाले वाली महिला अपने 6 साल के बच्चे के साथ इंदिरानगर में रहती है। महिला के बताया कि वह काम तलाश कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात सोमनाथ से हुई। उसने उन्हें गोमतीनगर में नौकरी दिला दी। इस बात का लाभ उठाकर वह उसके साथ अश्लीलता करने लगा।

जब महिला ने उसकी हरकतों का विरोध किया तो बेटे की हत्या करने की धमकी देने लगा। सोमनाथ कई बार उनके ऑफिस में भी हंगामा कर चुका है। जिसकी वजह से महिला की नौकरी भी चली गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

पुरानी रंजिश में दोस्त को मारा चाकू

वहीं विभूतिखंड इलाके में दबंगों ने रंजिश के चलते युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मरणासन्न हालत में आरोपी घायल को छोड़कर मौके से फरार हो गए। बता दें गोविन्द विहार हनुमान मंदिर के पास चुन्ना परिवार के साथ झोपड़ी में रहता है। चुन्ना ने बताया कि बीते रविवार को उसका बेटा गुफरान काम से जा रहा था।

तभी पुरानी रंजिश के चलते अभिषेक शुक्ला, शिवम ठाकरे ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसकी पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमले में गुफरान अचेत होकर गिर गया। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पाकर परिवार बेटे को लेकर इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया लेकर गया। जहां पर उसका चल रहा है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और खबरें