Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के निगोहा थाना इलाके के मरिख नगर में अज्ञात लोगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी की।

By admin · September 10, 2024 · 1 min read
लखनऊ के निगोहा थाना इलाके के मरिख नगर में अज्ञात लोगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी की। गंभीर हालत में प्रॉपर्टी डीलर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है। हमले का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, निगोहा के मीरकनगर गांव में सोमवार देर रात घर वापस लौटे प्रापर्टी डीलर शंहशाह (35) पुत्र रहमत अली को अज्ञात हमलावरों ने घेराबंदी करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गोली मार दी।

कई राउंड हुई फायरिंग में डीलर को दो से तीन गोलियां लगी हैं। उधर, घटना की जानकारी होने पर एसीपी मोहनलालगज निगोहां पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शहंशाह को उपचार के लिए ट्रामा-2 में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को 3 संदिग्ध लोगों के नाम बताए है

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात्रि को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि मीरकनगर गांव में प्रॉपर्टी डीलर शंहशाह पर कुछ लोगों ने फायरिंग की है। घटना की जानकारी मिली।

जिस पर तुरंत संज्ञान लेने के साथ ही मौके पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे उसके बाद गंभीर रूप से घायल शंहशाह को उपचार के लिए ट्रामा-2 में भर्ती कराया गया। घायल का उपचार चल रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही।

और खबरें