Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

गणपति बप्पा मोरया के नारों से गुंजा रुपईडीहा।

By admin · September 11, 2024 · 1 min read

रुपईडीहा बहराइच। इस समय रुपईडीहा मे 3 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा की जा रही है।

पूजा पांडालों में सुबह शाम आरती व स्तुतियों की स्वर लहरियां गूंज रही हैं। रुपईडीहा के स्टेशन रोड पर पुरोहित सुनील शास्त्री के दिशा निर्देश पर बब्लू यज्ञसैनी यजमान के रूप में पूजा कर रहे हैं। सभासद नरेंद्र मदेशिया ने बताया कि सन् 2007 से मैं कुछ उत्साही युवकों के साथ गणेश भगवान की पूजा का प्रबंध करता आ रहा हूँ।

उन्होंने बताया कि 13 सितंबर की रात हमारे गणेश पूजा पांडाल में महा आरती का आयोजन किया जाएगा। आजाद नगर में विनोद कौशल मुख्य यजमान के रूप में पूजा संपादित कर रहे हैं। यहां विनोद शर्मा पौरहित्य पद पर प्रतिष्ठित हैं। यहां ढोल नगाड़ों के साथ तन्मय होकर भक्त भगवान गणेश की आरती करते हैं।

यहां सभासद राजकुमार कसौंधन व्यापार मंडल के महामंत्री योगेंद्र शर्मा के विशेष योगदान से कार्य संपादित हो रहे हैं। आदर्श नगर में अरुण शर्मा पूजा करा रहे हैं। रोहित यादव भगवान गणेश की विधिविधान से पूजा करा रहे हैं। तीनों पूजा पांडालों में भगवान गणेश सहित रिद्धि सिद्धि देवियों की भी स्थापना की गई है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
11/9/2024

और खबरें